'एक्टिंग पीएम की तरह काम कर रहे अमित शाह, उन पर भरोसा ना करें', ममता बनर्जी ने कटाक्ष करते हुए पीएम को दी सलाह
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ममता बनर्जी ने कहा भाजपा नेता राज्य की मतदाता सूची से एक लाख नाम हटाने की बात कर रहे हैं, जिसे उन्होंने एक बड़ा षड्यंत्र बताया। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन पर भरोसा ना करने की सलाह दी।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोलते हुए अमित शाह पर " एक्टिंग प्रधानमंत्री" की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाया और उन्हें "मीर जाफ़र" बताया, जो इतिहास में एक धोखेबाज व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं।

ममता बनर्जी ने कहा, "वह कार्यवाहक प्रधानमंत्री की तरह काम करते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री सब कुछ जानते हैं। अमित शाह पर आंख मूंद कर भरोसा न करें, वह आपके मीर जाफ़र बनेंगे।" यह टिप्पणी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।
मुख्यमंत्री की यह बात ऐसे समय में आई है जब राज्य और केंद्र के बीच कई मुद्दों पर टकराव चल रहा है। उनके बयान ने भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच की तल्खी को और बढ़ा दिया है।नर्जी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "भाजपा के शीर्ष नेता बंगाल में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नष्ट करने की साजिश में लगे हुए हैं।" उन्होंने मतदाता सूची से नाम हटाने के प्रयास पर सवाल उठाते हुए कहा, "क्या यह लोकतंत्र है? क्या चुनाव आयोग भाजपा की शाखा है या जनता के अधिकारों की रक्षा करने वाला आयोग?"
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य में भारी बारिश, बाढ़ जैसी स्थिति और त्योहारों के बीच स्पेशल समरी रिवीजन (SIR) कराना लोकतंत्र का उपहास है। उन्होंने पूछा कि ऐसे प्राकृतिक संकट में 15 दिनों के भीतर यह प्रक्रिया कैसे पूरी होगी और क्या लोगों को त्योहार छोड़कर बूथों पर कतार में खड़ा रहना चाहिए?
बनर्जी ने अमित शाह पर राजनीतिक हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए कहा, "यह सब अमित शाह का खेल है। वह गृह मंत्री हैं, पर हर काम ऐसे करते हैं जैसे वही प्रधानमंत्री हों। प्रधानमंत्री सब जानते हैं, पर कुछ नहीं बोलते।"
उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया, "मेरा पीएम से अनुरोध है कि उन पर आँख मूंदकर भरोसा न करें। एक दिन वही मीर जाफर बन जाएंगे और आपके खिलाफ खड़े हो जाएंगे।"












Click it and Unblock the Notifications