Mamata Banerjee ने आखिरकार स्‍वीकार ली भाजपा से हार? सोशल मीडिया पर कर दिया यूं इज़हार

Mamata Banerjee X bio: पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन चुकी है। पश्चिम बंगाल चुनाव में बहुमत मिलने के बाद सुवेंदु अधिकारी के प्रतिनिधित्‍व में नई सरकार का गठन हो चुका है। सुवेंदु अधिकारी के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अब आखिरकार ममता बनर्जी ने अपनी हार स्‍वीकार ली है। ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' का बदला हुआ बॉयो इस बात की प्रमाण है।

ममता बनर्जी द्वारा अपडेट किए गए बायो मेंअखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस संस्थापक अध्यक्ष लिखा हुआ है। इसकी जगह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा)" लिखा है। यह उनके पहले के विवरण "माननीय मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल" की जगह आया है, जो उनके 15 साल के कार्यकाल के अंत की सार्वजनिक स्वीकृति का प्रमााण है।

Mamata Banerjee X bio

करारी हार के बावजूद ममता बनर्जी ने सीएम पर से नहीं दिया इस्‍तीफा

बंगाल चुनाव में भाजपा से तृणमूल की अप्रत्याशित हार के बाद भी, बनर्जी ने तत्काल इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था मैं हारी नहीं हूं, ये भाजपा की साजिश है इसलिए सीएम पद से इस्‍तीफा नहीं दूंगी। जिसके बाद बीते गुरुवार को बंगाल राज्‍यपाल ने विधानसभा भंग कर भाजपा को बहुमत के आधार पर नई सरकार बनाने का निमंत्रण दिया था।

VCK extends unconditional support to TVK offering its 2 MLAs and helping the alliance touch the crucial 118 majority mark in Tamil Nadu Assembly

वहीं शनिवार को ममता बनर्जी ने एक्‍स पर बॉयो बदलकर चुनावी जनादेश को स्वीकार करने का सबसे स्पष्ट सार्वजनिक संकेत दे दिए हैं। इसे विपक्ष की राजनीति में उनकी नई भूमिका की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। यह बदलाव व्यक्तिगत और राजनीतिक रूप से भी अहम है।

Mamata Banerjee accepted defeat

कौन हैं सुवेंद्र अधिकारी? ममता बनर्जी से क्‍या है संबंध?

शुभेंदु अधिकारी, बनर्जी के करीबी सहयोगी व ग्रामीण टीएमसी के सूत्रधार थे। उन्होंने 2021 विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा का दामन थाम लिया, जिसके बाद वह राज्य में भगवा पार्टी के प्रमुख चेहरे बने। मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी ताजपोशी एक नाटकीय उलटफेर का प्रतीक है।

बनर्जी 2011 में वाम मोर्चे के 34 साल के शासन को समाप्त कर सत्ता में आईं। उन्होंने टीएमसी को लगातार तीन विधानसभा चुनावों में जीत दिलाई। वह राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के प्रबल विरोधियों में से एक उभरी थीं, जिससे उनकी ताकत स्पष्ट थी।

हालांकि, 2026 चुनाव का फैसला उनके लिए सबसे बड़ा झटका साबित हुआ। भाजपा ने तृणमूल के गढ़ों में भी गहरी पैठ बनाई। शुभेंदु अधिकारी की मुख्यमंत्री पद पर ताजपोशी पश्चिम बंगाल में नाटकीय उलटफेर है, एवं बनर्जी के करियर की सबसे बड़ी हार है।'

कौन थे देबाशीष, सौमित्र और आनंद पॉल? बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही परिवारों से मिलने पहुंचे PM हुए भावुक
कौन थे देबाशीष, सौमित्र और आनंद पॉल? बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही परिवारों से मिलने पहुंचे PM हुए भावुक
Mamata Banerjee के 'गढ़' में किसने किया विद्रोह? हार के बाद पार्टी पर सवाल उठाने वाले नेताओं को TMC का नोटिस
Mamata Banerjee के 'गढ़' में किसने किया विद्रोह? हार के बाद पार्टी पर सवाल उठाने वाले नेताओं को TMC का नोटिस
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+