पंजाब में मचे सियासी संग्राम के बीच मालविंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार पद से दिया इस्तीफा

चंडीगढ़, 27 अगस्त। पंजाब कांग्रेस में मची सियासी हलचल के बीच प्रदेश के कांग्रेस चीफ नवजोत सिंह सिद्धू के के सलाहकार के पद से मालविंदर सिंह माली ने इस्तीफा दे दिया है। दरअसल एआईसीसी पंजाब के इंचार्ज हरीष रावत ने सिद्धू से दो विवादित सलाहकारों को हटाने के लिए कहा था, जिसके बाद मालविंदर सिंह माली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मालविंदर सिंह माली ने पत्र लिखकर अपने पद से इस्तीफा देते हुए लिखा कि नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार के पद पर नियुक्ति के लिए मैंने अपनी सहमति दी थी, जिसे मैं वापस लेता हूं।

Recommended Video

    Navjot Singh Sidhu के सलाहाकार ने दिया इस्तीफा, विवादित बयान से मचा था बवाल | वनइंडिया हिंदी
    Sidhu

    माली के इस इस्तीफे को सिद्धू कैंप के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस हाई कमांड ने सिद्धू से कहा कि वह अपने दोनों ही सलाहकार मालविंदर सिंह माली और प्यारे लाल गर्ग को उनके पद से हटाएं। जिसके बाद माली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। गौर करने वाली बात है कि मालविंदर सिंह माली अपनी फेसबुक पोस्ट के जरिए अक्सर संवेदनशील मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तीखे हमले बोलते रहते हैं, यही वजह है कि अमरिंदर सिंह के समर्थकों ने मालविंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। यहां तक कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मालविंदर सिंह माली के बयान को देश विरोधी तक कह दिया था।

    वहीं नवजोत सिंह सिद्धू का एक वीडियो सामने आया है जिसमे सुना जा सकता है कि वह कहते हैं कि अगर मुझे फैसले लेने नहीं दिए गए तो मैं ईंट से ईंट बजा दूंगा। सिद्धू ने सियासी संग्राम के बीच मालविंदर सिंह और गर्ग के साथ अपने पटियाला स्थित घर पर कई घंटे तक बैठक की थी। दरअसल मालविंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लेकर एक विवादित पोस्ट किया था। यह तस्वीर इंदिरा गांधी का स्केच थी जिसमे उन्हें मानव खोपड़ी के ढेर के पास खड़ा दिखाया गया है, उनके हाथ में एक बंदूक है और उसकी नोक पर एक खोपड़ी टंगी है। इस पोस्ट के बाद मालविंदर विवादों में घिर गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+