पीएम मोदी को मल्लिकार्जुन खड़गे की दो टूक, भाजपा को रोकने के लिए पर्याप्त संख्या हमारे पास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनके पास लोकसभा चुनाव में उतारने के लिए 300 उम्मीदवार नहीं हैं, उसपर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तीखा पलटवार किया है।

रांची में जब पत्रकारों ने खड़गे से इसको लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मैंने पीएम के हर सवाल का जवाब देने का ठेका नहीं लिया है। हालांकि खड़गे ने स्पष्ट तौर पर कहा कि भाजपा को रोकने के लिए जितनी संख्या की जरूरत है, सत्ता में आने के लिए जितनी सीटों की जरूरत है, उतनी सीटें हम जीतने वाले हैं।

mallikarjuna kharge

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिस कांग्रेस ने एक बार 400 सीटों पर जीत दर्ज की थी उसके पास इस लोकसभा चुनाव में 300 सीटों पर लड़ने के लिए उम्मीदवार तक नहीं हैं। पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए खड़गे ने कहा कि उन्हें जो बोलना है उन्हें बोलने दीजिए। मैं यहां उनके सवालों का जवाब देने नहीं आया हूं। भाजपा को रोकने के लिए जितनी संख्या की जरूरत है, वह हमारे पास है।

खड़गे ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का रैली का आयोजन करने के लिए शुक्रिया अदा किया। खड़गे ने कहा कि रैली में लाखों लोग थे, मैं सतना में एक कार्यक्रम में था इसलिए आने में देरी हुई। मैं खुश हूं कि इंडि ब्लॉक की इतनी बड़ी रैली का आयोजन किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+