मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम को लिखा पत्र, जल्द जनगणना कराने की मांग

Census: मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर जल्द से जल्द जनगणना कराए जाने की मांग की है। खड़गे ने इसके साथ ही इस बार जनगणना में जातिगत आंकड़ों को भी दर्ज कराने की मांग की है।

mallikarjun kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जनगणना कराने की अपील की है। खड़गे ने पत्र में लिखा है कि जनगणना को 2021 में ही हो जाना चाहिए था। खड़गे ने जाति आधारिक जनगणना की मांग की है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने पत्र में लिखा मैंने और मेरे साथियों ने यह मुद्दा पहले भी संसद के दोनों सदनों में उठाया है। हमने कई बार यह मुद्दा सदन में उठाया। इसके साथ ही कई विपक्षी दलों के नेताओं ने भी इस मुद्दे को उठाया है।

आप लोगों को पता है कि पहली बार यूपीए सरकार ने सामाजिक, आर्थिक और जाति आधारित (SECC) जनगणना 2011-12 में कराया था। इसमे तकरीबन 25 करोड़ परिवारों को शामिल किया गया था। कई वजहों से जाति के आंकड़ों को पब्लिश नहीं किया जा सका।

खड़गे ने पत्र में पीएम से कहा कि 2014 में आपकी सरकार आने के बाद कांग्रेस और अन्य सांसदों ने मांग की थी कि इसे जारी किया जाए। जाति जनगणना के आंकड़े सामने नहीं हैं, ऐसे में मुझे डर है कि समाज के पिछड़े वर्ग खासकर ओबीसी समुदाय को सामाजिक न्याय नहीं मिल पाएगा। यह जनगणना आपकी सरकार की जिम्मेदारी है।

इसके साथ ही खड़गे ने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि सामान्य तौर पर जनगणना को 2021 में कराया जाना चाहिए था। लेकिन अभी तक यह कराया नहीं जा सका है। हम मांग करते हैं कि इसे तत्काल प्रभाव से कराया जाना चाहिए, इसमे जाति को अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+