गुलाम नबी आजाद की जगह मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे राज्यसभा में विपक्ष के नेता

नई दिल्ली। Mallikarjun Kharge to become Leader of Opposition in Rajya Sabha: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद का राज्यसभा में बतौर सांसद कार्यकाल समाप्त हो रहा है। गुलाम नबी आजाद राज्यसभा में विपक्ष के नेता भी हैं, ऐसे में आजाद के कार्यकाल की समाप्ति के बाद कांग्रेस के दूसरे दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को राज्यसभा में विपक्ष का नेता बनाया जाएगा। कांग्रेस की ओर से राज्यसभा के चेयरमैन को मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम बतौर विपक्ष के नेता के तौर पर दे दिया गया है। बता दें कि गुलाम नबी आजाद समेत चार राज्यसभा के सांसदों का कार्यकाल मंगलवार को खत्म हो रहा है। ऐसे में मल्किलार्जुन खड़गे गुलाम नबी आजाद की जगह राज्यसभा में विपक्ष के नेता की भूमिका संभालेंगे।

Recommended Video

    Rajyasabha में Ghulam Nabi Azad की जगह Malliakarjun Kharge होंगे विपक्ष के नेता | वनइंडिया हिंदी
    kharge

    बता दें कि गुलाम नबी आजाद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भावुक विदाई देते हुए उनके साथ साझा किए गए कुछ खास पलों का जिक्र किया। गुलाम नबी आजाद के साथ अपने अनुभवों को साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए थे और अपने आंसू नहीं रोक पाए थे। पीएम ने कहा कि गुलाम नबी आजाद की जगह को भर पाना काफी मुश्किल होगा क्योंकि वो ना सिर्फ अपने दल के बारे में सोचते थे बल्कि देश और राज्यसभा के बारे में भी सोचते थे। गौरतलब है कि गुलाम नबी आजाद के साथ पीडीपी सांसद नजीर अहमद लावे का राज्यसभा का कार्यकाल 15 फरवरी को खत्म हो रहा है। जबकि भाजपा सांसद शमशेर सिंह मन्हास और मीर मोहम्मद फयाज का कार्यकाल 10 फरवरी को खत्म हो गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+