मल्लिकार्जुन खड़गे के दामाद के नामांकन में बुर्के वाली महिला को देखकर लोग कंफ्यूज, जानें कौन हैं यह?

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव को लेकर अब कुछ ही दिन शेष बच गए हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। चुनाव प्रचार का दौर जारी है। इस बीच, कर्नाटक के गुलबर्गा (कालाबुर्गी) निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और अन्य नेता मौजूद रहे।

नामांकन के दौरान एक बुर्के में मौजूद महिला ने लोगों के जेहन में जिज्ञासा की ऊर्जा का निर्वाह किया। सभी के जहन में बुर्के वाली महिला को लेकर सवाल उठने लगे। तभी सियासी गलियारों में चर्चा होने लगी कि बुर्के में मौजूद महिला क्या खड़गे की बेटी है? लेकिन, जैसे ही बुर्के वाली महिला ने नकाब खोला, सभी हैरान रह गए। आइए जानते हैं कौन है महिला?

Radhakrishna Doddamani nomination

बुर्के में मौजूद महिला खड़गे की बेटी नहीं, बल्कि बीदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक रहीम खान की पत्नी आयशा बेगम सीमा हैं। रहीम खान, 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर 69,165 वोट हासिल कर परचम लहराया था। वह 27 मई, 2023 से नगर प्रशासन और हज विभाग के वर्तमान मंत्री भी हैं। उन्होंने 2018 से 2019 तक कर्नाटक के युवा सशक्तिकरण और खेल राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया। संपत्ति की बात की जाए तो, रहीम खान 83.84 करोड़ रुपए के मालिक हैं।

कौन हैं खड़गे के दामाद?
राधा कृष्ण डोड्डामणि शिक्षा के व्यवसाय में हैं। वह बेंगलुरु में डॉ. बीआर अंबेडकर मेडिकल कॉलेज के ट्रस्टियों में से एक हैं। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) के आंकड़ों से पता चलता है कि वह ग्रेविटास इन्वेस्टमेंट्स, ग्रेविटास एस्टेट्स, ट्रिपल-जेम पॉलीसैक्स और आरके पॉलीसैक्स सहित कई कंपनियों के निदेशक हैं। गुलबर्गा के मूल निवासी शुरू में चुनाव लड़ने के लिए अनिच्छुक थे, लेकिन अंततः सहमत हो गए। वह खड़गे के चुनावी अभियानों का प्रबंधन और रणनीति बनाने के लिए पर्दे के पीछे से काम कर रहे हैं। वह जाधव से मुकाबला करेंगे, जिन्हें भगवा पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए फिर से निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+