ये पूरा मामला फर्जी, परेशान करने के लिए राहुल गांधी को ED ऑफिस में बैठाया गया: खड़गे
ये पूरा मामला फर्जी,
नई दिल्ली, 13 जून: नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय दफ्तर में बुलाए जाने पर कांग्रेस ने सख्त एतराज जताया है और विरोध प्रदर्शन किया है। दिल्ली में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं- कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर प्रदर्शन किया है। इस पूरे मामले को लेकर राज्यसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ये एक फर्जी मामला बनाया गया है और इसके जरिए राहुल और सोनिया गांधी को सरकार तंग कर रही है।
Recommended Video

नेशनल हेराल्ड मामला फर्जी है सिर्फ परेशान करने के लिए राहुल गांधी को ईडी ऑफिस बुलाया जाता है। अगर वे कुछ कहना चाहते हैं, तो उनके वकीलों के माध्यम से किया जा सकता है लेकिन उन्हें 4 घंटे बैठाना और उन्हें प्रताड़ित करना राजनीतिक प्रतिशोध है। इसमें राजनीति हो रही है। इसलिए इसका खंडन करने के लिए कांग्रेस ने आज पूरे देश में सत्याग्रह किया और हजारों लोग गिरफ्तार हुए। हम डरने वाले नहीं, हम इसका सामना करेंगे। हम सत्याग्रह कर रहे हैं और जब सत्याग्रह करते हैं तो डिटेंशन और जो भी केस लगाने हैं वो लगते हैं उसकी चिंता नहीं है। चिंता इस बात की है कि इस देश में लोकतंत्र के तहत हम जो भी धरना या सत्याग्रह करते हैं उससे ये नहीं समझना चाहिए कि कांग्रेस कमजोर है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसको लेकर कहा, ये लोग (ईडी) छापा नहीं डालना चाहते हैं लेकिन इनके ऊपर गृह मंत्रालय की तरफ से बहुत ज़्यादा दबाव होता है। इन्होंने हालात बहुत खतरनाक बना रखे हैं। इसलिए मैंने सोचा है कि मैं खुद उन लोगों से जाकर मिलूं। मैंने सोचा मैं एक बार ED, आयकर विभाग के अधिकारियों से मिलूं। मैंने उनसे मिलने का समय मांगा तो उन्होंने मुझे समय दे दिया। बाद में पता नहीं क्या हुआ उन्होंने कहा कि वे खुद जयपुर आकर मुझसे मिलेंगे। ये हमारे देश की बहुमूल्य एजेंसियां हैं। ये बेकार के छापे डालते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications