'हम जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं', तेलंगाना में चुनावी गारंटी पर बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

तेलंगाना में भी चुनावी सरगर्मियां जारी हैं। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कहा कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो तेलंगाना में अपनी छह गारंटी लागू करेगी। उन्होंने कहा कि सबसे पुरानी पार्टी वादे पूरे करने के लिए जानी जाती है।

तेलंगाना के संगारेड्डी में एक रैली को संबोधित खड़गे ने कहा कि क्या आपको याद है कि तेलंगाना का गठन किसने किया था? सोनिया गांधी ने किया...सोनिया गांधी ने तेलंगाना के लोगों की इच्छाओं को पूरा किया। लेकिन आज जो पार्टी शासन कर रही है उसने सोनिया गांधी को धोखा दिया। आपको याद रखना चाहिए कि कांग्रेस ने इसके गठन में एक बड़ी भूमिका निभाई थी। सोनिया गांधी के बिना अलग तेलंगाना को बनाना संभव नहीं होता। हम जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं, कांग्रेस तेलंगाना में अपनी 6 गारंटी लागू करेगी।

Telangana

उन्होंने आगे कहा कि हमने कर्नाटक में पांच में से चार गारंटी पूरी की हैं। हम जल्द ही पांचवीं गारंटी लागू करेंगे। वहीं बीजेपी पर पलटवार करते हुए खड़गे ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में 18 करोड़ नौकरियां देने के बजाय वो 3000-4000 नौकरियों के लिए प्रमाण पत्र बांट रही है। वे देश के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं।"

क्या है 6 गारंटी?
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सितंबर में 6 गारंटी का ऐलान किया था, जो कुछ इस तरह हैं-

  • सभी बेघरों के लिए घर
  • 4000 रुपये की वृद्धावस्था पेंशन
  • सभी महिलाओं के लिए 2,500 रुपये की मासिक सहायता
  • 500 रुपये में मुफ्त गैस सिलेंडर
  • महिलाओं के लिए बस यात्रा और दस लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा

45 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी
वहीं कांग्रेस ने अगले महीने होने वाले तेलंगाना राज्य विधानसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, जिसमें 45 नाम शामिल हैं। पार्टी ने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को जुबली हिल्स सीट से, जबकि मधु गौड़ यास्खी को लाल बहादुर नगर से मैदान में उतारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+