Mallikarjun Kharge ने उपराष्ट्रपति को लिखा पत्र, कहा- सरकार की आलोचना किसी पर निजी आरोप नहीं
कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष भी हैं। पीएम मोदी के वक्तव्य के बाद खड़गे ने कहा, सरकारों की आलोचनाओं को निजी आरोप की तरह नहीं देखा जा सकता है।

Mallikarjun Kharge वरिष्ठ राज्य सभा सदस्य होने के अलावा राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष भी हैं। उन्होंने शायराना अंदाज में पीएम मोदी की अगुवाई वाली NDA सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए थे। हालांकि, इसके बाद प्रधानमंत्री के जवाब को 'कांग्रेस को धोया' जैसी मीडिया सुर्खियां मिलीं। अब खड़गे ने राज्य सभा के सभापति को लेटर लिखा है।
खड़गे ने क्या कहा ?
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष (LoP) मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को एक पत्र लिखा है। खड़गे ने दो पन्नों के विस्तृत लेटर में लिखा कि "सरकार की नीतियों और फैसलों की आलोचना, किसी सदस्य पर लगाए गए आरोप की तरह नहीं देखे जा सकते।"
सरकार की आलोचना सदस्य के खिलाफ आरोप नहीं
बकौल खड़गे, सरकार के फैसले और उनके नतीजों की आलोचना सदन के किसी एक सदस्य के खिलाफ आरोप नहीं माने जा सकते।
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने संसद के बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया। पहले लोक सभा में मोशन ऑफ थैंक्स पर चर्चा का जवाब दिया गया। आज राज्य सभा में भी प्रधानमंत्री ने चर्चा का जवाब दिया।
पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी का नाम लिया
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने फेडरलिज्म के सिद्धातों का जिक्र करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्यों के हितों का पूरा ध्यान रखते हुए ही कोई फैसला करती है। क्षेत्रीय आकांक्षाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाता है, जिससे सहकारी संघवाद का संदेश मिलता है।
राज्यों का आरोप, जवाब में पीएम ने क्या कहा ?
गौरतलब है कि विपक्षी पार्टियों ने पीएम मोदी पर तानाशाही रवैया अपनाने के आरोप लगाए हैं। राज्यों का आरोप है कि केंद्र सरकार राज्यों को प्रताड़ित करती है। प्रधानमंत्री ने राज्य सभा में अपने जवाब के दौरान कहा कि वे मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल को याद रखने के कारण फेडरलिज्म की अहमियत समझते हैं।












Click it and Unblock the Notifications