विधायक बेटे प्रियांक के पीएम मोदी 'नालायक बेटे' वाले बयान पर मल्लिकार्जुन ने किया बचाव, जानें क्‍या कहा?

मल्लिकार्जुन खड़गे के अपने विधायक बेटे प्रियांक खड़गे के बचाव में आ चुके हैं। प्रियांक के बयान पर पक्ष लेते हुए खड़गे ने कहा उसने मुंह में ये शब्द मत डालो।

priyank

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच की चुनावी प्रचार के दौरान चुनावी जंग और आक्रामक हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ने कुछ दिन पहले पीएम मोदी "जहरीला सांप' कह कर विवाद खड़ा कर दिया था। इसके बाद अब खड़गे के विधायक बेटे प्रियांक खड़गे ने प्रधानमंत्री को 'नालायक बेटा' कह कर विवाद को और बढ़ा दिया है।

वहीं कांग्रेस पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिमार्जुन खड़गे अपने बेटे के बचाव में आ चुके हैं। बेटे प्रियांक खड़गे द्वारा पीएम मोदी पर की गई टिप्‍पणी पर जब प्रेस कान्‍फ्रेंस में पत्रकारों ने सवाल पूछा तो खड़गे ने गुस्‍साते हुए जवाब दिया।

ये चीजें उनके मुंह में मत डालो

पीएम मोदी पर प्रियांक खड़गे के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा उन्होंने (प्रियांक खड़गे) कभी नहीं कहा, ये चीजें उनके मुंह में मत डालो। उन्होंने गाली देने वाले सांसद पर हमला कर दिया। इसलिए मोदी के लिए ये शब्द उनके मुंह में मत डालो।

यह जानबूझकर हो रहा है

कांग्रेस अध्‍यक्ष खड़गे ने पत्रकारों से झल्‍लाते हुए कहा हर जगह यह जानबूझकर हो रहा है, जबकि आज सुबह प्रियांक ने इस पर अपनी सफाई भी दी है। इसके बावजूद ये आप लोग मुझसे ये सवाल पूछ रहे हैं।

जानें खड़गे के बेटे प्रियांक ने पीएम पर क्‍या की थी टिप्‍पणी

कांग्रेस विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे कर्नाटक के गुलबर्गा में कांग्रेस की बंजारा समुदाय की रैली में कहा था कि जब पीएम मोदी गुलबर्गा आए थे, तो आपने इस समुदाय के लोगों से कहा था कि चिंता ना करें। आपने ये भी कहा कि दिल्ली में बंजारा का बेटा बैठा है।

अगर बेटा नालायक है, तो घर कैसे चलेगा?

इसके साथ ही प्रियांक ने कहा था पीएम मोदी खुद को बंजारा समुदाय का बेटा बता रहे, लेकिन आप बताइए अगर बेटा नालायक है, तो घर कैसे चलेगा? उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम ने खुद को बंजारा बताकर आरक्षण की समस्या खड़ी कर दी।

वह हर बार विक्टिम कार्ड खेलते हैं

इसके साथ ही प्रियांक ने कहा था कि पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि वह राज्य में पीड़ित कार्ड खेल रहे हैं। प्रियांक कहा वह भूल गए होंगे कि वह इस देश के प्रधान मंत्री हैं और हर कोई उनके विचारों से सहमत नहीं होगा। इसका मतलब यह नहीं है कि आप सार्वजनिक रूप से रोएं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह हर बार विक्टिम कार्ड खेलते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस ने मुझे 91 बार गाली दी

बता दें शनिवार और रविवार को कर्नाटक का दौरा करने वाले पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा उन्हें कुल 91 बार गाली दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 'जहरीली सांप' टिप्पणी का भी जवाब दिया।

बदले में वे मुझे 'जहरीला सांप' कह रहे हैं

प्रधानमंत्री ने कहा मेरी सरकार एक मजबूत राष्ट्र बनाने और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है और कांग्रेस इसे पसंद नहीं कर रही है। बदले में वे मुझे 'जहरीला सांप' कह रहे हैं। मैं आज आपको बता दूं कि भगवान ईश्वर के गले में एक सांप रहता है। इस देश के लोग मेरे लिए भगवान ईश्वर के समान हैं, और मैं उनका सर्प हूं जो उनके साथ रहता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+