11 साल पहले कमला हैरिस के साथ पार्टी कर चुकी हैं मल्लिका शेरावत, फोटो हुई वायरल

मुंबई। जो बाइडेन अब अमेरिका के 46वें राष्‍ट्रपति हैं और भारतीय मूल की कमला हैरिस देश की पहली महिला उप-राष्‍ट्रपति होंगी। कमला हैरिस के चुनाव जीतते ही उनकी एक तस्‍वीर अब वायरल हो रही है और इस तस्‍वीर में बॉलीवुड की हॉट एक्‍ट्रेस मल्लिका शेरावत नजर आ रही हैं। यह तस्‍वीर मल्लिका ने ही शेयर की थी और दोनों की यह फोटोग्राफ 11 साल पुरानी है। जहां कमला अमेरिका की पहली एशियन उप-राष्‍ट्रपति हैं तो मल्लिका को बॉलीवुड को अमेरिका में लोकप्रिय बनाने का श्रेय दिया जाता है।

mallika-sherawat

Recommended Video

    US Election Results 2020: जानिए कौन हैं Kamala Harris, कैसा रहा उनका राजनीतिक सफर | वनइंडिया हिंदी

    अपनी फिल्‍म के सिलसिले में की थी मुलाकात

    कमला हैरिस और मल्लिका की मुलाकात साल 2009 में हुई थी और इस दौरान दोनों ने साथ में पार्टी की थी। साल 2011 में मल्लिका ने एक फिल्‍म 'पॉलिटिक्‍स ऑफ लव' में डेमोक्रेटिक कैंपेन वर्कर की भूमिका अदा की थी जो कमला हैरिस पर आधारित था। मल्लिका अपनी उसी फिल्‍म की रिसर्च के लिए साल 2009 में सैन फ्रांसिस्‍को गई थीं। इसी दौरान उन्‍होंने कमला हैरिस से मुलाकात की थी। मल्लिका की इतनी पुरानी तस्‍वीर अब वायरल हो रही है। उन्‍होंने लिखा था, 'एक ऐसी महिला के साथ पार्टी कर रही हूं जिसके बारे में सब कहते हैं कि वह अमेरिका की राष्‍ट्रपति बनेंगी।' साल 2009 में इस तस्‍वीर को इस भविष्‍यवाणी के साथ ट्वीट किया था। फेसबुक पर भी मल्लिका ने अपनी मुलाकात की तस्‍वीर को शेयर किया था। उस समय एक्‍ट्रेस ने कैप्‍शन में लिखा था, 'कमला हैरिस के साथ, सैन फ्रांसिस्‍को की अटॉर्नी जनरल। मैं पॉलिटिक्‍स ऑफ लव में अपने रोल के लिए उनके बहुत ही प्रभावित हूं।'

    https://www.facebook.com/MallikaSherawat/photos/a.128843860492763/130361583674324/

    शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने भी जोड़ा कमला के साथ रिश्‍ता

    'पॉलिटिक्‍स ऑफ लव' मल्लिका की एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्‍म थी जिसे विलियम डीयर ने डायरेक्‍ट किया था। ब्रायन जे व्‍हाइट ने इस फिल्‍म में मल्लिका के को-एक्‍टर का रोल अदा किया था। मल्लिका से पहले शत्रुघन सिन्हा ने खुलासा किया है कि उनके परिवार का उप-राष्ट्रपति चुनी गईं कमला हैरिस के साथ एक विशेष संबंध है। सिन्हा ने ट्विटर के जरिए इस खबर को साझा करते हुए बताया कि उनके बड़े भाई की बेटी प्रीता अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ करीब से जुड़ी हुई है। अभिनेता से राजनेता बने सिन्‍हा ने कमला के साथ प्रीता की एक फोटो भी साझा की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+