मालेगांव धमाका: कर्नल पुराहित देंगे बेल याचिका
मुंबई। मालेगांव में साल 2008 में हुए धमाके के मामले पर हाई कोर्ट द्वारा बेल की याचिका खारिज किये जाने के बाद कर्नल पुरोहित ने एनआईए की स्पेशल कोर्ट में बेल याचिका देने की तैयारी की है। पुरोहित के वकील आज याचिका देंगे।

सबसे पहले हम आपको बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने कर्नल पुरोहित की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। चूंकि एनआईए एक स्वतंत्र संस्था है, इसलिये उसकी अदालत में बेल प्ली डाली जा सकती है। इसी नियम के तहत यह याचिका स्पेशल कोर्ट में दी जायेगी।
वैसे साध्वी प्रज्ञा को जमानत मिलने के बाद उम्मीद जतायी जा रही है कि पुरोहित भी छूट जायेंगे। ऐसा इसलिये भी क्योंकि उन पर से मकोका पहले ही हटाया जा चुका है। और जो थोड़े बहुत गवाह थे भी वो अपने बयान से मुकर गये हैं। ऐसे में उम्मीद है कि नई याचिका और एनआईए की दलीलों के बाद पुरोहित भी छूट जायें।












Click it and Unblock the Notifications