Maldives VS Lakshadweep: मालदीव या लक्षद्वीप कहां जाना है सस्ता, जानिए कितना आएगा खर्च
Maldives VS Lakshadweep Tour: लक्षद्वीप बनाम मालदीव की बहस सोशल मीडिया पर छिड़ी हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी हाल ही में लक्षद्वीप गए थे और वहां की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर लोगों को लक्षद्वीप की खूबसूरती दिखाई है।
पीएम मोदी के पोस्ट के बाद मालदीव के कुछ नेताओं ने पीएम मोदी पर निशाना साधा और भारतीय के लिए नस्लवाद टिप्पणी की। जिसके बाद सोशल मीडिया पर भारतीयों ने मालदीव को बायकॉट करने की बात की। इस बीच कई लोग ये जानना चाहते हैं कि मालदीव या लक्षद्वीप, कहां जाना पॉकेट फ्रेंडली है।

मालदीव और लक्षद्वीप दोनों ही समुद्र तट हैं। लेकिन मालदीव जाने में आपको जितना खर्च आएगा, उतने में आप लक्षद्वीप के साथ अंडमान के बीच भी आसानी से घूम कर आ सकते हैं। आइए जानें मालदीव और लक्षद्वीप जाने के लिए कितना खर्च आ सकता है।
Maldives Tour Package: मालदीव का टूर पैकेज
- मालदीप घूमने जाने के आपका 5 दिनों का बजट 2 से 5 लाख रुपये के बीच हो सकता है।
- ट्रैवल कंपनी मेक माई ट्रिप (make my trip) के मुताबिक 3 से 5 दिनों के मालदीव जाने का पैकेज 50 हजार से 3.5 लाख तक (प्रति व्यक्ति) हो सकता है।
- ये खर्च कई बार आपके मालदीव में रहने और महंगे रिजॉर्ट में बुकिंग की वजह से कम और ज्यादा हो सकते हैं।
- अगर आपकी बुकिंग लग्जरी रिजॉर्ट में है तो आपका बजट 5 लाख के ऊपर भी जा सकता है।
- हालांकि ट्रैवल कंपनियों से पैकेज लेने पर बजट कम भी हो सकता है।
- मालदीव के लिए फ्लाइट टिकट की बात करें तो दिल्ली से मालदीव का किराया वन साइड 10 से 15 हजार से शुरू होता है।
Lakshadweep Tour Package: लक्षद्वीप का टूर पैकेज
- मालदीव के मुकाबले लक्षद्वीप और अंडमान घूमना काफी सस्ता है।
- लक्षद्वीप टूर पैकेज की बात की जाए तो ट्रैवल कंपनी मेक माई ट्रिप (make my trip) के मुताबिक यहां 5 दिन और चार रात का खर्च 25 से 50 हजार के आस-पास (प्रति व्यक्ति) है।
- मेक माई ट्रिप पर लक्षद्वीप का शुरुआती टूर पैकेज 20 हजार रुपये से शुरू है। लक्षद्वीप में आप एडवेंचर का भी लुफ्त उठा सकते हैं।
- लक्षद्वीप में मिनिकॉय द्वीप, कदमत द्वीप, कवरत्ती द्वीप, कलपेनी द्वीप और थिन्नकारा द्वीप आप घूमने जा सकते हैं। ये वहां के सबसे खूबसूरत बीचों में से हैं।
- लक्षद्वीप जाने के लिए आपको कोच्चि के अगत्ती एयरपोर्ट के लिए टिकट करनी होगी। यह कोच्चि से लक्षद्वीप द्वीप जाने का एकमात्र एयरपोर्ट है। अगत्ती द्वीप पहुंचने के बाद आप नाव या हेलीकॉप्टर से अन्य द्वीपों तक जा सकते हैं।
- लक्षद्वीप के लिए फ्लाइट टिकट की बात करें तो दिल्ली से लक्षद्वीप का किराया वन साइड का 10 हजार से शुरू है।
- लक्षद्वीप घूमने की प्लानिंग के लिए सर्दी का मौसम यानी अक्टूबर से मार्च सबसे अच्छा माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications