फिल्म इंडस्ट्री को लगा एक और सदमा, इस निर्देशक को डाक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित किया
फिल्म इंडस्ट्री को लगा एक और सदमा, इस निर्देशक को डाक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित किया
Malayalam director Naranipuzha Shanavas Health update: साल 2020 जाते- जाते एक के बाद एक झटके दे रहा है। इस साल फिल्म इंडस्ट्री के कई चमकते सितारें दुनिया को अलविदा कर गए। वहीं अब एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री के लोग सदमें में हैं। इसकी वजह मलयालम निर्देशक नारीपुझा शानावस (Naranipuzha Shanavas) की सेहत है। कार्डियोजेनिक सदमे में जाने के बाद निर्देशक नारानीपुझा शानावस को कोयंबटूर के एक अस्पताल में ब्रेन डेड घोषित किया गया है। 21 दिसंबर को जब वो अपनी आगामी फिल्म गांधीराजन के सेट पर थे तभी अचानक दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। नारानीपुझा शानवस की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति उनके परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के लिए एक बहुत बड़ा सदमा है।

फिल्म की शूटिंग के समय 21 दिसंबर को पड़ा था दिल का दौरा
कोयम्बटूर के केजी अस्पताल में बुधवार को मलयालम निर्देशक नारानीपुझा शानव को ब्रेन डेड घोषित कर दिया है फिलहाल वो वेटिंलेटर सपोर्ट पर है। सोमवार (21 दिसंबर) को, उन्हें अपनी आगामी फिल्म गांधीराजन के सेट पर दिल का दौरा पड़ा और कार्डियोजेनिक सदमे में चले गए। डाक्टरों ने निर्देशक को ब्रेन डेड घोषित करने के साथ ही उनके परिवार के सदस्य पर छोड़ा कि कि वे उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाने के लिए कह सकते या अभी ऐसे ही वेंटिलेटर पर कृतिम सांस पर रखने के लिए कह सकते हैं।

डाक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया है
बता दें 21 दिसंबर को, नारनिपुझा शानावस पलक्कड़ के अट्टापडी में अपनी आगामी फिल्म गांधीराजन की शूटिंग कर रहे थे, जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जब वह कोयंबटूर के केजी अस्पताल में भर्ती थे, तब वह गंभीर हालत में थे। रिपोर्टों के अनुसार, वह कार्डियोजेनिक सदमे में चला गया, जो हृदय को शरीर में खून पंप करने से रोकता है। बुधवार को डॉक्टरों ने परिवार को बताया कि उसे ब्रेन हैमरेज हुआ है और उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया है।
निर्माता विजय बाबू ने लिखी ये पोस्ट
निर्माता विजय बाबू, जिन्होंने शानवस के सूफीयम सुजातायम का निर्माण किया, उन्होंने शानवस के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट साझा किया उन्होंने लिखा, "शनव अब भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उनका दिल अभी भी धड़क रहा है .... सभी से pls उनके लिए प्रार्थना करें। हम अभी भी एक चमत्कार की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने ये भी लिखा कि Pls गलत जानकारी (एसआईसी) पोस्ट न करें। "

Naranipuzha Shanavas का फिल्मी करियर
निर्देशक नारानीपुझा शनवस ने फिल्म Karie के साथ अपने करियर की शुरुआत की, जो 2015 में रिलीज़ हुई। उनकी दूसरी फिल्म सूफ़ीयम सुजातायम, इस साल अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई जिसमें अदिति राव हैदरी, जयसूर्या और देव मोहन ने अभिनय किया। ये फिल्म कोरोनोवायरस महामारी के कारण फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो सकी। IndiaToday.in के समीक्षक लोगेश बालाचंद्रन ने फिल्म को 5 में से 3 स्टार दियाऔर लिखा, "नारानीपुझा शनव भी संभवत: कथा को महिला प्रधान की ओर झुकाए रखना चाहते थे। यही कारण है कि सुजाता के चरित्र को पोस्ट ब्रेक अप से गुजरना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications