मलयालम अभिनेत्री से सरेराह छेड़छाड़, जबरन कार में घुसकर किया अगवा
करीब 75 फिल्मों में काम कर चुकी मलयालम अभिनेत्री ने पुलिस को बताया कि इस वारदात में उनका पूर्व ड्राइवर भी शामिल है।
India
oi-Brajesh
By Brajesh Mishra
कोच्चि। साउथ फिल्मों की एक अभिनेत्री को शनिवार सुबह अगवा करके छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। अभिनेत्री को अगवा को उनकी कार समेत कोच्चि में अंगमाली के अथानी से अगवा किया गया था। हमलावर ने कार के अंदर उनसे छेड़छाड़ जारी रखी और वहां से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित पलारीवट्टम तक ले गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटनाक्रम का मुख्य आरोपी बदमाश सुनील कुमार उर्फ पल्सर सनी है। घटना के बाद आरोपी दूसरी कार से मौके से भाग निकले। घबराई हुई अभिनेत्री ने एक दोस्त के घर में शरण ली और फिर पुलिस को सूचना दी। अभिनेत्री ने बताया कि हमलावरों ने उनका वीडियो बनाया है और तस्वीरें भी खींची हैं। VIDEO: किसी और के साथ हमबिस्तर मिला पति, पत्नी ने लड़की को बिना कपड़ों के घुमाया