मलयालम स्टार दिलीप को एक्ट्रेस छेड़छाड़ मामले में जमानत, लोगों ने किया विरोध

दिलीप को जमानत मिलने के बाद लोगों ने विरोध भी किया विरोध कर रहे लोग जेल के बाहर जमा हो गए थे। आपको बता दें दिलीप एक मलयाली एक्ट्रेस को अगवा करने के आरोप में पिछले 86 दिनों से जेल में बंद हैं।

नई दिल्ली। मलयालम अभिनेता दिलीप को एक्ट्रेस के अपहरण और छेड़छाड़ मामले में केरल हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। मलयालम अभिनेता की यह पांचवीं जमानत याचिका थी, जिसमें हाई कोर्ट के समक्ष यह उनकी तीसरी जमानत याचिका थी। अभिनेता को फरवरी में अभिनेत्री के अपहरण की साजिश रचने के आरोप में 10 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।

मलयालम स्टार दिलीप को एक्ट्रेस छेड़छाड़ मामले में जमानत, लोगों ने किया विरोध

दिलीप को जमानत मिलने के बाद लोगों ने विरोध भी किया विरोध कर रहे लोग जेल के बाहर जमा हो गए थे। आपको बता दें दिलीप एक मलयाली एक्ट्रेस को अगवा करने के आरोप में पिछले 86 दिनों से जेल में बंद हैं। अदालत ने अभिनेता को 1 लाख रुपए के निजी मुचलके, अपना पासपोर्ट सरेंडकर करने और जब भी जरूरत पड़े जांच अधिकारी के सामने पेश होने के शर्तों पर जमानत दी है।

वहीं दूसरी और बचाव पक्ष ने दिलीप को जमानत दिए जाने का विरोध करते हुए दलील दिया कि जिस मोबाइल फोन से एक्ट्रेस से हुई छेड़छाड़ की घटना को रिकॉर्ड किया गया, उसका अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है। ऐसे में अगर आरोपी रिहा हो जाता है तो वो अपने रसूख का इस्तेमाल कर सबूतों को नष्ट कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+