क्या हुआ जब मलाइका ने बेटे अरहान को बताई अर्जुन कपूर से रिलेशन की बात

नई दिल्ली। मलाइका आरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से साथ देखे जा रहे हैं। लगातार दोनों के रिलेशन को लेकर चर्चा हो रहा था लेकिन दोनों चुप थे लेकिन अब इस रिश्ते पर मलाइका ने चुप्पी तोड़ दी है। अर्जुन के साथ अमेरिका में छु्ट्टी मना रही मलाइका ने एक इंटरव्यू में इस रिश्ते को स्वीकार किया। साथ ही ये भी बताया कि बेटे अरहान को भी वो इस बारे में बता चुकी हैं।

मलाइका ने बताया क्या था अरहान का रिएक्शन

मलाइका ने बताया क्या था अरहान का रिएक्शन

मलाइक से जब पूछा गया कि उनके 16 साल के बेटे अरहान का जब इस रिश्ते पर क्या रिएक्शन था तो उन्होंने कहा कि वो इसे सहजता से ले रहा है। मलाइका ने कहा, किसी भी रिश्ते में ईमानदारी होनी चाहिए। अपकी जिंदगी में क्या बदलाव हो रहे हैं ये अपने करीबियों को जरूर बताना चाहिए। उन्हें चीजों को समझने के लिए वक्त भी देना चाहिए। मेरी जब अर्जुन को लेकर अरहान से बात हुई तो उसे कोई दिक्कत नहीं थी। बल्कि वो इस रिश्ते से खुश है।

मलाइका- अरबाज खान के बेटे हैं अरहान

मलाइका- अरबाज खान के बेटे हैं अरहान

16 साल के अरहान, मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे हैं। अरहान मां मलाइका के साथ ही रहते हैं। अक्सर दोनों मां-बेटे को साथ में देखा जाता है। अरबाज और मलाइका का साल 2017 में तलाक हो गया था। जिसके बाद से दोनों अलग हैं। अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अर्जुन कपूर के साथ हैं। वहीं अरबाज खान मॉडल जॉर्जिया के साथ रिलेशनशिप में हैं।

हाल ही में न्यूयॉर्क से छु्ट्टी मनाकर लौटें हैं अर्जुन और मलाइका

हाल ही में न्यूयॉर्क से छु्ट्टी मनाकर लौटें हैं अर्जुन और मलाइका

अर्जुन कपूर ने 26 जून को अपना बर्थडे मनाया है। जन्मदिन से पहले ही वो मलाइका अरोड़ा के साथ छुट्टी बिताने विदेश निकल गए थे। अपना बर्थडे भी उन्होंने मलाइका के साथ न्यूयॉर्क में ही सेलीब्रेट किया। दोनों लगातार सोशल मीडिया पर भी तस्वीरें शेयर की। हाल ही में दोनों छुट्टी मनाकर लौटे हैं। अर्जुन कपूर के जन्मदिन के मौके पर मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर अर्जुन के साथ तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। मलाइका ने इंस्टा पर अर्जुन कपूर के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, हैपी बर्थडे मेरे क्रेजी, फनी, अमेजिंग अर्जुन कपूर। तुम्हें बहुत प्यार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+