मलाइका ने इस योगा पोज में शेयर की फोटो, गंदी नजर वाले यूजर्स ने कह दी गलत बात

मुंबई। मलाइका अरोड़ा की अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई एक तस्वीर इन दिनों वायरल हो रही है। मलाइका ने योग करते हुए ये तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वो आगे की तरफ झुकते हुए अपने दोनों हाथों से अपने पैरों को पकड़ रही है। एक तरफ जहां उनकी शरीर की लोच और फिटनेस के लिए कई यूजर ने तारीफ की तो कुछ ने इस फोटो के लिए उनको ट्रोल कर दिया। यूजर्स ने इस पर घटिया कमेंट्स किए।

यूजर्स ने अर्जुन कपूर को घसीटा

मलाइका की इस फोटो पर कुछ यूजर्स ने सेक्शुअल और बॉडी शेमिंग कमेंट किए। कई यूजर ने इसमें अर्जुन कपूर को घसीट लिया और इस तरह के कमेंट कर दिए जिनका जिक्र तक नहीं किया जा सकता है। एक यूजर्स ने लिखा कि छोटे भाई अर्जुन से शादी कर लो तो एक ने कहा कि बुढ़ापे में ये सब कर रही हो। वहीं उनको अरबाज खान और अर्जुम कपूर के परिवार में फूट डालने वाली भी लिखा गया। मलाइका को अपनी बोल्डनेस और उम्र में छोटे अर्जुन कपूर से रिलेशनशिप को अक्सर भद्दी टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है।

फैंस ने तारीफ भी की

फैंस ने तारीफ भी की

मलाइका पर जहां कुछ लोगों ने खराब कमेंट्स किए तो कुछ फैंस उनके बचाव में भी आए। एक यूजर ने लिखा, जो लोग ऐसा घटिया कमेंट कर रहे हैं, जाहिर है वो मलाइका की फिटनेस से जल रहे हैं। एक अन्य ने कहा, लिखने से पहले जरा सोच लिया करें कि आप क्या बकवास कर रहे हैं। वहीं फराह खान और संजय कपूर ने भी इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए मलाइका की तारीफ की।

 अर्जुन-मलाइका के रिश्ते की लंबे समय से चर्चा

अर्जुन-मलाइका के रिश्ते की लंबे समय से चर्चा

अर्जुन और मलाइका काफी समय से साथ देखे जा रहे हैं। दोनों की शादी की चर्चा भी है। मलाइका से अरबाज खान से तलाक के बाद से ही दोनों की शादी को लेकर कई तरह की बातें होती रही हैं। हाल ही में अर्जुन ने कहा है कि वो शादी पर विश्वास करते हैं लेकिन हाल फिलहाल में उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+