Bihar News: ज्ञान भवन में मखाना महोत्सव 2025: बिहार की संस्कृति और नवाचार का उत्सव

पटना में मखाना महोत्सव 2025 का उद्देश्य मखाना उद्योग में हितधारकों को जोड़ना है, नवाचारों का प्रदर्शन करना और इस सुपरफूड के लिए बाजार के अवसरों का विस्तार करना है।

बिहार का गौरव, मखाना, अब न केवल राष्ट्रीय बल्कि वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना चुका है। इसी उपलब्धि को और विस्तार देने के उद्देश्य से उद्यान निदेशालय, बिहार द्वारा आगामी 4 और 5 अक्टूबर को पटना स्थित ज्ञान भवन में "मखाना महोत्सव - 2025" का आयोजन किया जा रहा है।

Makhana Mahotsav 2025 Celebrates Bihar's Superfood

मखाना, जो सदियों से बिहार की सामाजिक और सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा रहा है, आज स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के चलते सुपरफूड के रूप में उभर रहा है। निदेशक उद्यान श्री अभिषेक कुमार के अनुसार, इस महोत्सव का उद्देश्य मखाना उद्योग से जुड़े सभी हितधारकों को एक साझा मंच प्रदान करना है — जिसमें किसान, प्रसंस्करण इकाइयों के संचालक, स्टार्ट-अप उद्यमी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, शोधकर्ता और नीति-निर्माता शामिल होंगे।

महोत्सव के दौरान मखाना यांत्रिकरण, बी2बी सम्मेलन, एपीडा द्वारा निर्यात सहयोग, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्द्धन जैसे विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों से मखाना व्यवसाय से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे और बाजार विस्तार में मदद मिलेगी।

योजनाओं से मिली नई दिशा

मखाना विकास योजना के तहत पिछले दशक में इस क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। मखाना की खेती के रकबे में 171% और पॉप उत्पादन में 152% की वृद्धि दर्ज की गई है। साथ ही, बिहार कृषि निवेश प्रोत्साहन नीति, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) और बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज (BIIPP) जैसी योजनाओं ने मखाना उद्योग को नई दिशा दी है।

वैश्विक मांग और स्थानीय रोजगार

निदेशक उद्यान ने बताया कि वैश्विक स्तर पर मखाना की मांग तेजी से बढ़ रही है। इस अवसर का लाभ उठाते हुए बिहार के युवाओं और महिलाओं ने कई स्टार्ट-अप और लघु उद्योग शुरू किए हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़े हैं और बिहार की पहचान वैश्विक बाजार में मजबूत हुई है। हाल ही में मखाना बोर्ड की अधिसूचना ने इस क्षेत्र में नई ऊर्जा और संभावनाएं पैदा की हैं।

बिहारवासियों से अपील

मखाना महोत्सव - 2025 न केवल किसानों और उद्यमियों बल्कि उपभोक्ताओं के लिए भी रोमांचक और शिक्षाप्रद होगा। इसमें सहभागीजन मखाना उत्पादन, प्रसंस्करण, निर्यात और विपणन से जुड़ी नई तकनीकों और अवसरों से परिचित होंगे। निदेशक उद्यान ने बिहारवासियों से अपील की है कि वे इस महोत्सव में बड़ी संख्या में भाग लें और बिहार के इस गौरव को और मजबूती प्रदान करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+