मोटरमैन के चलते बड़ा रेल हादसा टला, डीआरएम ने ईनाम का ऐलान किया
मुंबई। एक बार फिर से बड़े रेल हादसे को टालने में रेलवे को सफलता मिली है, मुंबई के मस्जिद हुंदेर के पास मोटरमैन ने ट्रेन रोक दी जिसकी वजह से बड़ा सड़क रेल हादसा टल गया। मोटरमैन ने जब ट्रैक पर तीन रॉड पड़ी देखी तो उसने ट्रेन को रोक दी, जिसके बाद सेंट्रल रेलवे के डीआरएम ने मोटरमैन को इनाम देने की घोषणा की है। यह मामला उस वक्त सामने आया जब आज सुबह हार्बर लाइन पर ट्रैक पर रॉड मिली, जिसके बाद ट्रेन को रोक दिया गया। ट्रैक पर लोहे की रॉड मिलने की वजह से 20 मिनट तक ट्रेनों का आवागमन रुका रहा था।

आज सुबह तकरीबन 7.30 बजे मोटरमैन ने ट्रैक पर लोह की रॉड देखी, जिसके बाद छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पर जा रही ट्रेन को रोक दिया गया। इन लोहे की रॉड की वजह से बड़ा रेल हादसा हो सकता था और ट्रेन पटरी से उतर सकती थी। लेकिन मोटरमैन की सक्रियता की वजह से यह ट्रेन हादसा टल गया। जिस वक्त यह मामला सामने आया तो ट्रेन मस्जिद स्टेशन के पास थी और वह छत्रपति शिवाजी टर्मिनल की ओर जा रही थी। लेकिम मोटरमैन ने ट्रेन रुकवा दी और तीनों लोहे की रॉड लेकर टर्मिनल पहुंचा। इसी वर्ष जनवरी माह में 380 किलो की सात मीटर लंबी रॉड पटरी पर पड़ी थी, जिसकी वजह से पूरी रेलवे लाइन बाधित हो गई थी, यह घटना दीवा की थी। जिसके बाद पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था, इनके खिलाफ रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
इसे भी पढ़ें- एलपीजी सब्सिडी के बाद अब 9.39 लाख वरिष्ठ नागरिकों ने छोड़ी रेलवे टिकट की सब्सिडी












Click it and Unblock the Notifications