स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी को ध्वज फहराने में सहयोग करेंगी मेजर श्वेता पांडे

नई दिल्ली। भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया है कि कल 74 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मेजर श्वेता पांडे राष्ट्रीय ध्वज फहराने में पीएम नरेंद्र मोदी की मदद करेंगी। मेजर श्वेता पांडे इस साल जून में मास्को में हुए विजय दिवस परेड में भारतीय सैन्य टुकड़ी का हिस्सा थीं। रक्षा मंत्रालय द्वारा शुक्रवार (14 अगस्त) को जारी कार्यक्रम के ब्योरे में यह जानकारी दी गई है। फ्लैग ऑफिसर मेजर श्वेता पांडे भारतीय सेना के 505 बेस वर्कशॉप से एक ईमई (इ्लेक्ट्रॉनिक व मैकेनिकल इंजीनियर) अधिकारी हैं।

Recommended Video

    74th Independence Day: PM Modi ने National Digital Health Mission का किया ऐलान | वनइंडिया हिंदी
     झंडा फहराने में मदद करेंगी मेजर श्वेता

    झंडा फहराने में मदद करेंगी मेजर श्वेता

    लालकिले पर 74वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में झंडा फहराने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहयोग एक महिला सैन्य अधिकारी मेजर श्वेता पांडे करेंगी। इसके साथ ही सेना की ओर से 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय गार्ड राष्ट्रीय ध्वज को 'राष्ट्रीय सलामी' पेश करेंगे। सेना का बैंड इस दौरान राष्ट्र गान की धुन बजाएगा। समारोह में मौजूद सभी वर्दीधारी भी राष्ट्रीय ध्वज को सलाम करेंगे और अन्य लोग उसके सम्मान में खड़े होंगे।

    मास्को में भी कर चुकी हैं भारतीय दल का नेतृत्व

    मास्को में भी कर चुकी हैं भारतीय दल का नेतृत्व

    मेजर श्वेता पांडे ने इस साल की शुरुआत में तिरंगे को हाथ में लेकर मास्को में विजय दिवस परेड में एक भारतीय सैन्य दल का नेतृत्व किया था। इस समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी भाग लिया था। लखनऊ की रहने वालीं मेजर पांडे ने चेन्नई स्थित अधिकारियों की अकादमी से मार्च 2012 में प्रशिक्षण दिया गया। उनके पिता राज रतन पांडे यूपी सरकार में अतिरिक्त वित्त निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। उनकी माता अमिता पांडे एक संस्कृत और हिंदी प्रोफेसर हैं।

    मेजर श्वेता ने कंप्यूटर साइंस में किया बीटेक

    मेजर श्वेता ने कंप्यूटर साइंस में किया बीटेक

    मेजर श्वेता ने कंप्यूटर साइंस में प्रथम श्रेणी और ऑनर्स के साथ बीटेक किया है। उन्होंने स्कूल और कॉलेज के दिनों में विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों जैसे भाषण, डिबेट, एक्सपेम्पोर आदि में 75 से अधिक पदक और 250 प्रमाण पत्र जीते हैं। अकादमी में, उन्होंने गढ़वाल राइफल्स में रणनीति में शीर्ष स्थान के लिए पदक जीता था। बता दें कि, पहले भी कई महिला अधिकारियों ने इस भूमिका को निभाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+