ओडिशा में भीषण सड़क हादसा, फ्लाईओवर से गिरी बस, 5 की मौत, 46 घायल
ओडिशा में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां यात्रियों से सवार बस फ्लाईओवर से नीचे गिर गई है। यह हादसा ओडिशा के जाजपुर जिले में हुआ है। हादसे में पांच लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि तकरीबन 40 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है।
धर्मशाला पुलिस स्टेशन इंचार्ज तपन कुमार नाइक ने बताया कि चार पुरुषों की इस हादसे में मृत्यु हो गई है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया। घायलों को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह हादसा सोमवार की शाम तकरीबन 9 बजे हुआ है। हादसा बाराबती ब्रिज पर हुआ है। बस पुरी से पश्चिम बंगाल हल्दिया जा रही थई। इस बीच ट्रांसपोर्ट कमिश्नर अमिताव ठाकुर ने बताया कि राहत और बचाव कार्य पूरा हो चुका है। हमने डॉक्टरों की टीम को जानकारी दे दी है। घायलों को 16 बसों से कटक के अस्पताल पहुंचाया गया। बस को क्रेन की मदद से सड़क से हटाया गया।
Recommended Video
जाजपुर के डीएम निखिल पवन कल्याण ने बताया कि राहत और बचावकर्मियों ने गैस कटर की मदद से बस की ग्रिल को काटा और घायलों को बस के बाहर निकालने में मदद की। इनकी कुल संख्या 47 है। वहीं जाजपुर के एसपी विनीत अग्रवाल ने बताया कि घायलों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। बस में अधिकतर यात्री पश्चिम बंगाल के हैं।
हादसे पर दुख जाहिर करते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मृतकों के परिजनों को को 3-3 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इस बस हादसे से बेहद दुखी हूं। मैं घायलों के जल्दसे जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं और जिन लोगों ने अपनों को खोया है उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications