राजस्थान के जोधपुर में बड़ा सड़क हादसा, कार-बस की टक्कर में 6 की मौत
नई दिल्ली, 05 जुलाई। राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई है। इस हादसे में छह लोगों के मारे जाने की खबर है। घटना के बारे में जोधपुर डीसीपी (ईस्ट) भुवन भूषण यादव ने बताया कि हादसा देर रात को जोधपुर के डांगियावास इलाके में हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार तेज रफ्तार कार ने नियंत्रण खो दिया था, जिसके बाद यह हादसा हुआ है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार रात तकरीबन 11.45 बजे ट्रक और बोलेरो के बीच टक्कर की वजह से हुआ है। जोधपुर डीसीपी भुवन भूषण ने बताया कि हादसे में 6 की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई। घायलों को जोधपुर के मथुरादास अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर डांगियावास थाने पर पुलिस पहुंची और हादसे की जांच में जुट गई। दरअसल यहां सड़क निर्माण कार्य चल रहा था, जिसकी वजह से ट्रेफिक एक ही तरफ चल रहा था, लेकिन तेज रफ्तार बोलेरो ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में हादसे का शिकार हो गई।












Click it and Unblock the Notifications