ठाणे के डोंबिवली में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे स्थित डोंबिवली में केमिकल फेक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 7-8 गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। आग केमिकल फैक्ट्री में लगी है, इस वजह से फायर विभाग की टीम को इसपर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। यहां फंसे सभी लोगों को सुरक्षित फैक्ट्री से बाहर निकाल लिया गया है, अभी तक इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। आग इतनी भीषण है कि यहां से उठ रहे धुएं की वजह से लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है और यहां से उठने वाले धुएं को काफी दूर से देखा जा सकता है। सूत्रों के अनुसार जहां पर आग लगी वहां पहले कुछ विस्फोट की भी आवाज आई थी।













Click it and Unblock the Notifications