मुंबई: चेंबूर रेलवे स्टेशन के पास बाजार में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां
नई दिल्ली। मुंबई में चेंबूर रेलवे स्टेशन के पास मार्केट में आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह आग चेंबूर रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक बाजार में लगी है। आग लगने की खबर मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग को बुझाने की कोशिश कर रही है। काफी देर तक मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आग किस वजह से लगी है।
Recommended Video

इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि यह आग पूर्वी उपनगर में चेंबूर रेलवे स्टेशन पर स्थित जनता मार्केट में लगी थी। यह आग सुबह तकरीबन सवा पांच बजे लगी थी। हादसे में तकरीबन 7-8 दुकानें जल गई हैं। यह आग लेवल-2 की थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर 10 दमकल की गाड़ियों को भेजा गया और तकरीबन 7.40 बजे तक आग को बुझाने का काम किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, हादसे में कोई हताहत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications