दिल्ली: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, हादसे में दो लोगों की मौत
नई दिल्ली। दिल्ली में आज सुबह बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसमे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। यह हादसा ईस्ट दिल्ली स्थित सूर्या नगर इलाके में हुआ है। दरअसल ट्रैफिक लाइट के पास कार ने अपना संतुलन खो दिया, जिसके बाद यह डिवाइडर से टकरा गई। कार में चार लोग सवार थेष कार दिलशाद गार्डेन से आनंद विहार जा रही थी। पुलिस को इस बात की जानकारी सुबह 5.40 बजे मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

डीसीपी मेघना यादव ने बताया कि पुलिस को सुबह 5.40 बजे हादसे की जानकारी मिली। जानकारी मिलने के बाद पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा। यहां चार लोग घायल हो गए थे, जिन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार मौके पर काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे के बाद ट्रैफिल लाइट का खंभा और डिवाइडर टूट गया था। ऐसा लगता है कि कार ट्रैफिक लाइट के खंभे से टकराने के बाद डिवाइडर से जा भिड़ी थी। इसके बाद घटनास्थल का मुआयना करके वहां की तस्वीरें ली गई। बता दें कि हादसे में रूबल (20), प्रभजोत सिंह (18) की अस्पताल में मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications