गुजरात में बड़ा हादसा, तालाब में गिरी कार, 7 बच्चों की दर्दनाक मौत
अहमदाबाद। गुजरात के पंचमहल में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, यहां एक कार तालाब में गिर गई, जिसमे कुल 10 लोग सवार थे। कार में 7 बच्चे भी सवार थे। दुखद बात यह है कि कार में सवार सभी सात बच्चों की मौत हो गई है जबकि तीन लोगों को कार से बचा लिया गया है। पंचमहल के पुलिस इंन्सपेक्टर एबी देवधा ने बताया कि मौके पर तीन लोगों को बचा लिया गया है, जिनका इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी देते हुए एबी देवधा ने बताया कि हादसा ड्राइवर की गलती की वजह से हुआ है, गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर इसपर नियंत्रण नहीं कर सका जिसकी वजह से कार नाले में जा गिरी। नाले में पानी भरा हुआ था। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोग मदद करने के लिए पहुंचे और तीन लोगों को बचाने में सफलता हासिल की। वहीं घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सभी लोग बोडेली शहर से वापस लौट रहे थे, ये लोग एक रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे। मृतकों की पहचान मोहम्मद बिलाल, मोहम्मद रउफ, मोहम्मद साजिद, गुल अफरोज, अनीसा बानी, मोहम्मद ताहिर और मोहम्मद यूसुफ है।
इसे भी पढ़ें- अवैध संबंधों के शक में पति ने काटकर अलग कर दी पत्नी की नाक, बोला- मैंने नहीं प्रेमी ने काटी












Click it and Unblock the Notifications