Mahua Moitra : कौन हैं लार्स ब्रोरसन? जिनका नाम लेते ही चिढ़ जाती हैं महुआ मोइत्रा?
Mahua Moitra profile in Hindi: अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाली तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं।उन्हें आज 'पैसे लेकर सवाल पूछने' के मामले में सदन की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। आपको बता दें कि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर मोइत्रा के खिलाफ शिकायत की थी।

उन्होंने अपने पत्र में लिखा थी कि 'महुआ मोइत्रा ने संसद में कुल 61 में से करीब 50 सवाल पूछे थे और ये सवाल उन्होंने बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी के कहने पर पूछे हैं और इसके बदले में उन्हें पैसे मिले हैं, ये बहुत संवेदनशील मामला है और इस बारे में एक्शन होना चाहिए।'
कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हुईं
अभी घूस देने वाला प्रकरण शांत नहीं हुआ था कि उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हुईं थीं, जिनमें वो कांग्रेस नेता शशि थरूर के साथ नजर आ रही थीं, उनके हाथ में सिगार था। जिसकी वजह से वो काफी ट्रोल हुईं थीं।
'बंगाल की महिलाएं जीवन जीती हैं'
जिस पर अब उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि 'बीजेपी के इशारे पर मुझे ट्रोल करने वालों आपको बता दें कि 'बंगाल की महिलाएं जीवन जीती हैं और मुझे धूम्रपान से एलर्जी है लेकिन आपको मैं सफाई नहीं दे रही बस आपलोगों को आपकी मानसिकता बता रही हूं जो कि काफी निंदनीय है, मुझे सफेद ब्लाउज की तुलना में हरे रंग की पोशाक अधिक पसंद है और इसको काटने की जहमत क्यों उठाई- रात के खाने में बाकी लोगों को भी इसको दिखाएं।'
आपको बता दें कि टीएमएसी के फायर नेता महुआ मोइत्रा और विवादों का चोली-दामन का साथ है। चलिए आपको बताते हैं कि तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के बारे में विस्तार से...
तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा का जन्म कोलकाता में हुआ था, महुआ ने हायर एजुकेशन पूरा करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गईं थी। इसके लिए महुआ ने लंदन की प्रतिष्ठित बैंकिंग कंपनी में नौकरी की।
साल 2002 में महुआ ने की थी शादी
महुआ मोइत्रा ने साल 2002 में डेनमार्क के एक फाइनेंसर लार्स ब्रोरसन से शादी की थी लेकिन ये रिलेशनशिप ज्यादा नहीं चला और दोनों का तलाक हो गया। हालांकि आज तक किसी को पता नहीं है कि ये रिश्ता टूटा क्यों?
महुआ मोइत्रा की जगह महुआ ब्रोरसन
उनके पति के बारे में ज्यादा जानकारी किसी को नहीं है लेकिन उनका नाम लेने पर महुआ चिढ़ृ भी जाती हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर उनका असली नाम लेकर निशाना साधा था। जिसके बाद उन्हें लेकर लोग ट्रोल करने लगे थे और उन्हें महुआ मोइत्रा की जगह 'महुआ ब्रोरसन' कहने लगे थे तो महुआ ने उन्हें ब्लॉक भी कर दिया था।
तृणमूल की सबसे तेज तर्रार नेताओं में से एक महुआ
आपको बता दें कि महुआ ने राजनीति में प्रवेश करने का फैसला किया और टीएमएसी ज्वाइन की। उन्होंने साल 2016 विधानसभा चुनाव में करीमपुर सीट से चुनाव लड़ी और जीत हासिल की। इसके बाद साल 2019 में महुआ पहली बार टीएमसी के टिकट पर लोकसभा पहुंची और वो आज तृणमूल की सबसे तेज तर्रार नेताओं में से एक हैं।












Click it and Unblock the Notifications