'मूछों वाला यह BJP का राक्षस 5 लोगों मारने का दावा कर रहा है, माला पहनाइए...', महुआ मोइत्रा ने साधा निशाना
'मूछों वाला यह BJP का राक्षस 5 लोगों मारने का दावा कर रहा है, माला पहनाइए...', महुआ मोइत्रा ने साधा निशाना
नई दिल्ली, 21 अगस्त: राजस्थान भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अब तक उन्होंने पांच लोगों की हत्या करवाई है। इस वीडियो पर तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजेपी पर तंज कसा है। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने पहले ट्वीट में कहा, ''रविवार की सुबह बीजेपी को क्या करना चाहिए..., पार्टी को बिलिकिस ( बिलिकिस बानो) के रेपस्टि का स्वागत करने वाले दल को गुजरात से राजस्थान भेजा जाना चाहिए, ताकि इस भाजपा नेता ( ज्ञानदेव आहूजा) को भी माला पहना सकें।'' बता दें कि कथित तौर पर बिलिकिस बानो के रेप के दोषी 11 लोगों को स्थानीय विहिप कार्यालय द्वारा सम्मानित किया गया है।
Recommended Video

'अगर राक्षस होता तो ऐसे ही...'
अपने एक अन्य ट्वीट में तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने लिखा, ''अभी तक तो हमने पांच मारे हैं...हमने छूट दे रखी है कार्यकर्ताओं को की मारो सालो को...:'', मूछों वाला यह बीजेपी का राक्षस 5 लोगों को पीट-पीटकर मार डालने का दावा कर रहा है। अगर राक्षस सच में होता तो ऐसा ही होता और ऐसी ही बातें करता।''

ज्ञानदेव आहूजा ने वायरल वीडियो में क्या कहा?
ज्ञानदेव आहूजा को वायरल वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है कि, "हमने अब तक पांच लोगों की पीट-पीट कर हत्या की है, चाहे वह लालवंडी में हो, या बहरोड़ में हो। इस इलाके में पहली बार ऐसा हुआ है कि उन्होंने किसी की हत्या की है। मैंने कार्यकर्ताओं को मारने के लिए खुली छूट दी है। मैंने उन्हें कहा है कि गो तस्करी करने वालों और वध करने वालों को मारो, हम उन्हें (कार्यकर्ताओं) बरी कर जमानत दिलाएंगे।''

ज्ञानदेव आहूजा अपनी बातों पर हैं कायम
आहूजा ने अपने इस वायरल वीडियो के बाद अपने इस रुख का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि गौ तस्करी और वध में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि ज्ञानदेव आहूजा के कैमरे में कैद उनकी बातचीत चिरंजीलाल सैनी की लिंचिंग के संदर्भ में आई, जिसे अलवर में कथित तौर पर मेव मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने ट्रैक्टर चोरी के संदेह में पीट-पीट कर मार डाला गया है। आहूजा ने यह भी दावा किया है कि सैनी की लिंचिंग के विरोध में एक आंदोलन शुरू किया जाना चाहिए।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications