Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा में कौन ज्यादा अमीर? पति-पत्नी के घर, कार और दौलत जान हो जाएंगे हैरान

Mahua Moitra Pinaki Mishra Net Worth: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की तेज-तर्रार और मुखर सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजू जनता दल (BJD) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा से विवाह कर लिया है। यह बेहद निजी और पारंपरिक समारोह 30 मई को जर्मनी में आयोजित हुआ, जिसमें सिर्फ करीबी मित्रों और परिजनों को आमंत्रित किया गया था।

इस अवसर पर दोनों ने बेहद सादगी और गरिमा के साथ सात फेरे लिए। लेकिन अब जब दोनों सार्वजनिक जीवन के चर्चित चेहरे हैं, तो एक सवाल लोगों के मन में उठ रहा है, कौन है ज्यादा अमीर? इस रिपोर्ट में हम बताते हैं कि किसके पास कितनी संपत्ति है और किसका 'Net Worth' सबसे ज्यादा है।

Mahua Moitra

पिनाकी vs महुआ: कौन है ज्यादा अमीर

महुआ मोइत्रा पिनाकी मिश्रा
कुल संपत्ति ₹3.5 करोड़ ₹117.47 करोड़
चल संपत्ति ₹2.54 करोड़ ₹89.87 करोड़
अचल संपत्ति ₹0.96 करोड़ ₹27.60 करोड़
देनदारी (कर्ज) ₹0 ₹2.19 करोड़

नोट: पिनाकी मिश्रा की संपत्ति 2019 के चुनाव हलफनामे के अनुसार है, जबकि महुआ मोइत्रा की संपत्ति का आंकड़ा चुनाव आयोग को 2024 में दी गई जानकारी पर आधारित है।

लंबे समय से रिलेशनशिप में थे दोनों

सूत्रों के मुताबिक, कृष्णानगर से दो बार लोकसभा सांसद रहीं महुआ और पुरी (ओडिशा) से चार बार सांसद रह चुके पिनाकी मिश्रा के बीच लंबे समय से आत्मीय रिश्ता था, जो अब वैवाहिक बंधन में बदल गया। पिछले साल दोनों का एक फोटो वायरल हुआ था जिसमें वे लंदन में एक साथ दिखाई दिए थे। महुआ मोइत्रा की यह दूसरी शादी है। इससे पहले वह डेनमार्क के फाइनेंसर लार्स ब्रॉर्सन से विवाहित थीं, लेकिन यह विवाह तलाक पर खत्म हुआ।

दो बच्चों के पिता हैं पिनाकी मिश्रा

पिनाकी मिश्रा एक समृद्ध और प्रभावशाली पारिवारिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखते हैं। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। उनका बेटा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दत्तक दामाद रंजन भट्टाचार्य की बेटी से विवाहित है। इस शाही शादी का आयोजन जयपुर शहर में हुआ था, जिसमें राजनीतिक, न्यायिक और कॉरपोरेट जगत की बड़ी हस्तियों की मौजूदगी ने समारोह को भव्यता प्रदान की। इतना ही नहीं, पिनाकी मिश्रा देश के पूर्व प्रधान न्यायाधीश (CJI) दीपक मिश्रा के भी निकट संबंधी हैं, जिससे उनका पारिवारिक दायरा और भी प्रतिष्ठित हो जाता है।

ये भी पढ़ें कौन हैं BJD नेता पिनाकी मिश्रा? जिससे TMC सांसद Mahua Moitra ने की शादी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+