'भारत की एथलीट बेटियों को भाजपा 'शिकारियों' से...', मन की बात@100 से पहले महुआ मोइत्रा ने PM मोदी से पूछा

TMC MP Mahua Moitra on PM Modi 100th Mann Ki Baat: तृणमूल कांग्रेस की फायरब्रांड सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल पूछे हैं।

TMC MP Mahua Moitra

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 30 अप्रैल को अपने मासिक रेडियो शो 'मन की बात' के 100वें एपिसोड को संबोधित करने वाले हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो शो 'मन की बात' के 100वें एपिसोड से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री से दो सवाल पूछे हैं।

तृणमूल कांग्रेस की फायरब्रांड सांसद महुआ मोइत्रा ने रविवार को ट्वीट करते हुए लिखा, ''डियर माननीय मोदीजी, आज मन की बात का 100वां एपिसोड संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भी सीधा प्रसारित होने वाला है। ऐसे में हमें प्लीज ये बताएं... 1. भारत की एथलीट बेटियों को शक्तिशाली भाजपा शिकारियों से क्यों नहीं बचाया जा सकता है? 2. सेबी अडानी मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की समय सीमा में पूरा क्यों नहीं किया जा सकता है? धन्यवाद।''

महुआ मोइत्रा का पहला सवाल भारत के पहलवानों द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन पर है। महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग और कथित यौन उत्पीड़न और डराने-धमकाने को लेकर उनके इस्तीफे की मांग की है।

महुआ मोइत्रा का दूसरा सवाल अडानी समूह के शेयरों में कथित तौर पर हेरफेर और नियामक खुलासे को लेकर है।

महुआ मोइत्रा ने इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला नेताओं पर पहलवानों के विरोध के मुद्दे पर चुप्पी बनाए रखने के लिए तंज कसा था।

महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय मंत्री बनीं स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए कहा, "Oh & just btw BJP-आपकी नारी ब्रिगेड कहां है? तुम्हारी सास और तुम्हारी बहू? डब्ल्यूएफआई के मुद्दे पर अब चुप्पी क्यों है...? या महिला एथलीट 'संस्कारी' नहीं हैं, इसलिए आप उनके साथ खड़े नहीं होना चाहती हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+