माही विज ने साल भर बाद शेयर की बेटी के जन्म की तस्वीर, सी-सेक्शन बर्थ को याद कर भावुक हुई एक्ट्रेस

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक एक्ट्रेस माही विज और एक्टर जय भानुशाली शादी के नौ साल बाद मम्मी-पापा बने हैं। बता दें कि डेढ़ साल पहले घर में नए मेहमान के आनी की खुशखबरी माही विज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर दी थी। अब माही विज ने बेटी तारा के जन्म की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। फोटो में माही विज और नवजात बच्चे के साथ जय भानुशाली को डिलीवरी रूम में देखा जा सकता। बता दें कि पत्नी और बच्चे के साथ जय भानुशाली ने एक सेल्फी फोटो ली जो अब वायरल हो रही है।

9 साल बाद माही और जय बने मम्मी-पापा

9 साल बाद माही और जय बने मम्मी-पापा

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस ने भयानक रूप ले लिया है, ऐसे में जय भानुशाली और उनकी पत्नी माही अपनी बेटी का खास ख्याल रख रहे हैं। माही ने डेढ़ साल पहले बेटी को जन्म दिया, कपल ने उसका नाम तारा रखा है। उधर, माही विज दूसरी बार मां बनने के बाद काफी भावुक नजर आ रही हैं। पति जय द्वारा ली गई तस्वीर को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। माही ने अपने पोस्ट में मां बनने का खूबसूरत अनुभव भी साझा किया है।

महिलाओं से मजबूत कुछ नहीं

महिलाओं से मजबूत कुछ नहीं

अपने लंबे चौड़े पोस्ट में माही विज लिखती हैं, बच्चे को जन्म देना आसान काम नहीं है, यह और ज्यादा मुश्किल तब बन जाता है जब आप सी-सेक्शन से बच्चे को जन्म देते हैं। यह काफी चुनौती भरा होता है। एक ही पल में आर दो एहसास का अनुभव कर रहे होते हैं, पहले बच्चे के बारे में और दूसरा शरीर में लगे टांकों का दर्द। यहा सामान्य डिलीवरी से काफी अलग और असहनीय होता है। मुझे लगता है कि जिंदगी में जो कुछ भी होता है वह आपको और मजबूत बनाता है।

'बच्चे के रूप में यह सबसे बड़ा आशीर्वाद'

'बच्चे के रूप में यह सबसे बड़ा आशीर्वाद'

माही विज ने आगे लिखा, 'हमे पता है कि हम महिलाओं से ज्यादा मजबूत और कोई नहीं। सभी माएं, जिन्होंने अपने बच्चे को जन्म दिया, दर्द सहा, जो प्रक्रिया काफी कठिन रही उसे सहा, लेकन जब हम अपने बच्चे को देखते हैं तो सारे दर्द भूल जाते हैं। बच्चे के रूप में यह सबसे बड़ा आशीर्वाद है। मां बनने के एहसास को जिएं क्योंकि मुझे पता है यह जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा है।'

यह भी पढ़ें: World Siblings day: अनुष्का से लेकर कार्तिक तक, बॉलीवुड सेलेब्स के ऐसे भाई-बहन जो लाइमलाइट से रहते हैं दूर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+