विवेक बिंद्रा की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी? बच्चों संग हुए 'फ्रॉड' मामले में मशहूर बिजनेसमैन का बड़ा खुलासा
Vivek Bindra Fraud: पिछले लंबे समय से संदीप माहेश्वरी और विवेक बिंद्रा के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। संदीप माहेश्वरी के सेशन में आए कुछ बच्चों ने एक मशूहर यूट्यूबर का जिक्र करते हुए बताया था कि उनके साथ स्कैम हुआ है। अब ये स्कैम का मामला दिन ब दिन गर्माता ही जा रहा है। ऐसे में चलिये जानते हैं कि क्या विवेक बिंद्रा गिरफ्तार हो सकते हैं या नहीं?
संदीप माहेश्वरी और विवेक बिंद्रा के बीच छिड़ी जंग में बीते सालों पहले कई नामी गिनामी बिजनेसमैनों को एक्सपोज कर चुके करियर 69 के फाउंडर महेश्वर पेरी भी कूद पड़े। उन्होंने इस जंग को लेकर तो कुछ नहीं बोला लेकिन विवेक बिंद्रा के बारे में काफी कुछ कहा।

पेरी ने बिंद्रा को लेकर बताया कि कैसे इतने बच्चों के साथ फ्रॉड हुआ और कैसे उन्होंने डॉक्टरी की फर्जी डिग्री बनवाई। अब पेरी ने इस बात का भी खुलासा किया है कि तमाम बातों को मद्देनजर रखते हुए क्या बिंद्रा गिरफ्तार हो सकते हैं या नहीं? अगर हो सकते हैं तो कैसे?
बताते चलें कि संदीप माहेश्वरी ने एक वीडियो में साफतौर पर कहा था कि विवेक बिंद्रा देश छोड़कर भी भाग सकते हैं। उन्होंने देश के कई युवाओं के साथ फ्रॉड किया है। उन्हें कई मीडियाहाउसों ने बतौर गेस्ट भी बुलाया और वहां भी उन्होंने बड़ी-बड़ी हांकी। लेकिन अब पेरी ने विवेक बिंद्रा को काफी अच्छी तरह एक्सपोज किया है।
तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए पेरी ने कहा कि ये मामला बच्चों को झांसा देने का है। एक नहीं दो नहीं बल्कि करोड़ों बच्चों का है। ऐसे में सवाल बनता है कि क्या उनपर केस बन सकता है? 'द देशभक्त' नाम के यूट्यूब चैनल ओनर आकाश से बात करते हुए महेश्वर पेरी इसके लिए कई बातें बताते हैं।
- सबसे पहले जिन बच्चों के साथ फ्रॉड हुआ है, उन सभी को मिलकर किसी भी कन्ज्यूमर कोर्ट या फिर करीबी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करनी होगी। साथ ही उन्हें पीएम तक को भी गुहार लगानी होगी कि उनके साथ गलत हुआ है।
- उन लोगों को कॉन्टेक्ट करना होगा, जिन्होंने खुद को विवेक बिंद्रा कोर्स का फैकल्टी बताया है।
- ट्विटर पर नहीं बल्कि अधिकारियों को अप्रोच करना होगा।
- पेरी कहते हैं कि सरकार को तुरंत विवेक बिंद्रा के फंड अपने कंट्रोल में कर लेने चाहिए।
- अगर 100 स्टूडेंट्स भी आगे आएंगे तो वे वकील भी खुद करेंगे और सारी जांच और फैक्ट्स वे खुद भी चेक करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications