VIDEO: फिर बिगड़े केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के बोल, प्रियंका गांधी को कहा 'पप्पू की पप्पी'
नोएडा। गौतम बुद्ध नगर से सांसद और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने यूपी के बुलंदशहर के सिकंदराबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए कुछ ऐसा कह दिया जो आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा पर महंगा पड़ सकता है। रैली को संबोधित करते हुए महेश शर्मा कांग्रेस पर हमला बोल रहे थे। इसी बीच उन्होंने कह डाला कि अगर ममता बनर्जी यहां आकर कथक करें और कर्नाटक के सीएम गीत गाएं तो कौन सुन रहा है? वह यहीं नहीं रुके और आगे बोले कि पप्पू कहता है कि पीएम बनूंगा, अब तो पप्पू की पप्पी (प्रियंका गांधी) भी आ गई। इनसे ऊपर उठकर देखना है तो आज हमारा शेर मोदी है।

अभी कुछ और गांधीवादी हो सकते हैं
वीडियो में उन्होंने आगे कहा कि इसमें क्या नई चीज जो है जो वो (प्रियंका गांधी) कर रही होंगी? क्या इससे पहले वो सोनिया गांधी की बेटी नहीं थीं। पहले नेहरू, फिर राजीव, फिर संजय, फिर राहुल और फिर प्रियंका। अभी कुछ और गांधीवादी हो सकते हैं। सांसद के विवादित बयान के बाद जब उनसे बात करनी चाही तो उन्होंने कहा कि वो बात नहीं कर सकते क्योंकि वह एक शोक सभा में थे।

भगवान को बेवकूफ कहा था महेश शर्मा ने
बता दें कि केंद्रीय मंत्री अपनी बयानों की वजह से पहले भी सुर्खियों में आ चुके हैं। हाल के दिनों में उन्होंने भगवान को बेवकूफ तक कह डाला था। तब सामने आए वीडियो में संस्कृति और पर्यटन और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री शर्मा ने कहा कि दिल्ली की जिम्मेदारी आपने (जनता) मुझे दी। इस बात का जवाब कि सांसद जी आएंगे, मंत्री जी आएंगे। अपने आप (जनता) को भी यहां रखकर देखो कि सांसद कभी गांव में नहीं पहुंच सकता। यूपी में ही एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘रोजाना मिलता हूं। किसी का फोन गया हो तो वापस फोन भी करता हूं। काम किसी के करना भगवान के लिए संभव नहीं। सबसे बड़ा वेबकूफ इस मामले में कोई अगर है तो हम और आप (जनता) नहीं है, वो ऊपर वाला भगवान ही है। हम सब उसी के तो बनाए हुए हैं। भगवान के ही बच्चे हैं। उसी की जिम्मेदारी थी कि जब हमें धरती पर भेजा है। हमारे लिए घर देता। बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे देता। हमारे जेब खर्च का इंतजाम करता।'
बाद में महेश शर्मा ने दी सफाई
सांसद महेश शर्मा का कहना है- ‘मेरे कहने का मतलब गलत निकाला जा रहा है। मेरा कहना था कि भगवान भी इंसान को सौ प्रतिशत संतुष्ट नहीं कर सकता और हम तो इंसान हैं।'यहां पर बता दें कि महेश शर्मा गौतमबुद्धनगर सीट से लोकसभा सांसद हैं और इस बार भी इसी सीट से चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है। यह अलग बात है कि पिछले दिनों खबर आई थी कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठित संसदीय सीट गौतमबुद्ध नगर से भाजपा किसी और को चुनाव लड़ाने पर विचार कर रही है। गौतमबुद्ध नगर में पहले चरण 11 अप्रैल को ही चुनाव होने हैं।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications