औरंगजेब सड़क का नाम बदलवाने वाले भाजपा सांसद को उनके साहस के लिए किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। भाजपा सांसद महेश गिरी ने औरंगजेब को आतंकवादी करार दिया है, उन्होंने कहा कि आज की भाषा में औरंगजेब आतंकवादी है। उनके प्रयास से ही दिल्ली में औरंगजेब सड़क का नाम डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम रोड कर दिया गया। जिसके बाद उन्हें शिवाजी साहस सम्मान दिया गया है। महेश गिरी को उनके इस कदम के लिए आज के समय में शूफी का महत्व कार्यक्रम में सम्मान दिया गया है। इस कार्यक्रम में दारा शिकोह, इस्लाम में भुला दिया हीरो की प्रदर्शनी की गई थी। यह कार्यक्रम इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर ऑफ आर्ट्स में की गई।

मुझे धमकी दी जाती थी
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को इस कार्यक्रम में शामिल होना था और अवार्ड समारोह में लोगों को सम्मानित करना था, लेकिन बजट सत्र के चलते वह इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सके। इस कार्यक्रम में डॉक्टर गुलाम अली हद्दाद अदेल ने भी हिस्सा लिया जोकि इरान की संसद के पूर्व अध्यक्ष हैं। इस कार्यक्रम में सम्मानित किए जाने के बाद महेश गिरी ने कहा कि जब भी मैं उस सड़क को देखता था, वह मुझे पीड़ा देता था। औरंगजेब ने हमारी संस्कृति को बर्बाद किया है, उसने कई निर्दोष लोगों को मारा है, जब वह सत्ता में था। आखिर कैसे देश की राजधानी में उसके नाम से सड़क हो सकती है। मुझे लगता था कि यह गलत है, इसलिए मैंने इसे सही करने का फैसला लिया। मुझे इसके लिए धमकी दी गई, लेकिन आखिरकार इसका नाम बदला गया।
इस्लाम की अच्छी बात को आगे बढ़ाना चाहिए
गौरतलब है कि 28 अगस्त 2015 को महेश गिरी के प्रयास के बाद इस सड़क का नाम बदल दिया गया था। महेश गिरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मौदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस सड़क का नाम बदलने की अपील की ती, उन्होंने कहा था कि इतिहास की इस गलती को सुधारने की जरूरत है। इस कार्यक्रम में महेश गिरी ने कहा कि यह इतिहास का काला अध्याय है, जिसे फिर से रोशनी में नहीं लाना चाहिए। दारा और शिकोह के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग भी उसी धर्म से आते हैं लेकिन दोनों भाई कितना अलग हैं, इस्लाम की अच्छी बातों को आगे लाना चाहिए।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications