Video शेयर कर रिश्तेदार लवीना ने लगाए थे कई गंभीर आरोप, अब कानूनी कार्रवाई करेंगे महेश भट्ट

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में बीते कुछ समय से कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। अब अभिनेत्री लवीना लोध ने एक वीडियो जारी किया है, जिससे सनसनी मच गई है। इस वीडियो में उन्होंने फिल्म निर्माता महेश भट्ट को इंडस्ट्री का सबसे बड़ा डॉन बताया है। साथ ही महेश भट्ट के भांजे पर ड्रग्स और लड़कियां सप्लाई करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने महेश भट्ट के भांजे सुमित सभरवाल से शादी की थी। लवीना का कहना है कि महेश भट्ट उन्हें लगातार धमकियां दे रहे हैं। ये वीडियो उन्होंने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए बनाया है। जिसपर महेश भट्ट की ओर से कहा गया है कि ये आरोप झूठे और अपमानजनक हैं। वह लवीना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

सुरक्षा के लिए बनाना पड़ा वीडियो

सुरक्षा के लिए बनाना पड़ा वीडियो

वीडियो में लवीना कहती हैं, 'मेरा नाम लवीना लोध है, मैं ये वीडियो अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए बना रही हूं। मेरी शादी महेश भट्ट के भांजे सुमित सभरवाल के साथ हुई थी। मैंने उनके खिलाफ तलाक का केस फाइल किया है क्योंकि मुझे पता चला था कि वो एक्टर्स को ड्रग्स सप्लाई करते हैं। उनके फोन में बहुत अलग अलग किस्म की लड़कियों की तस्वीरें होती हैं, जो वो डायरेक्टर्स को दिखाते हैं। तो वो लड़की भी स्पलाई करते हैं। इन सारी बातों की जानकारी महेश भट्ट को है। महेश भट्ट सबसे बड़ा डॉन है इंडस्ट्री का, ये पूरा सिस्टम वही ऑपरेट करता है।'

'बहुत लोगों की जिंदगी बर्बाद की'

'बहुत लोगों की जिंदगी बर्बाद की'

वीडियो में लवीना आगे कहती हैं, 'महेश भट्ट ने बहुत लोगों की जिंदगी बर्बाद कर दी है। कई एक्टर्स, डायरेक्टर्स, कंपोजर्स को उन्होंने काम से निकाल दिया है। वह एक फोन करते हैं पीछे से और लोगों का काम चला जाता है। लोगों को पता भी नहीं चलता। ऐसे उन्होंने बहुत जिंदगियां बर्बाद की हैं। जब से मैंने उनके खिलाफ केस फाइल किया है, वो हाथ धोकर मेरे पीछे पड़ गए हैं। अलग-अलग तरीके से वो मेरे घर में घुसने की कोशिश कर रहे हैं, उन्होंने मुझे इस घर से निकालने की पूरी कोशिश की और जब मैं पुलिस के पास गई तो कोई मेरी एनसी भी नहीं लेता, बहुत मुश्किल के बाद अगर मैं लिखा भी देती हूं तो कोई एक्शन नहीं होता।'

कुछ हुआ तो ये लोग होंगे जिम्मेदार

कुछ हुआ तो ये लोग होंगे जिम्मेदार

लवीना ने इस वीडियो में कहा है, 'अगर कल कोई हादसा मेरे साथ या मेरे परिवार के साथ होता है तो उसके लिए महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, सुमित सभरवाल, साहिल सहगल और कुमकुम सहगल जिम्मेदार होंगे। कम से कम लोगों को पता तो चले कि बंद दरवाजे के पीछे इन्होंने कितने लोगों की जिंदगी बर्बाद की है और ये क्या-क्या कर सकते हैं क्योंकि महेश भट्ट बहुत पावरफुर और इनफ्लुएंशल है।' बता दें ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

महेश भट्ट के वकील ने क्या कहा?

महेश भट्ट के वकील ने क्या कहा?

महेश भट्ट के वकील ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, महेश भट्ट के वकील का कहना है, 'लवीना लोध द्वारा जारी किए गए वीडियो के संदर्भ में। हम अपने क्लाइंट महेश भट्ट की ओर से सभी आरोपों का खंडन करते हैं। इस तरह के आरोप ना केवल झूठे और अपमानजनक हैं, बल्कि इनके कानून में भी गंभीर परिणाम हैं। हमारे क्लाइंट कानूनी रूप से कार्रवाई करेंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+