राजस्थान के राजमसंद में महात्मा गांधी की मूर्ति को तोड़ा गया

नई दिल्ली। देशभर में तमाम महापुरुषों की मूर्तियों के टूटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से राजस्थान में मूर्ति तोड़े जाने का मामला सामने आया है। राजस्थान के राजमसंद के नाथद्वारा में महात्मा गांधी की मूर्ति को तोड़ दिया गया है। बड़ी बात यह है कि इस बार इस मूर्ति से गांधीजी के सिर को गर्दन से तोड़कर अलग कर दिया गया है। इससे पहले भी कई जगहों पर महात्मा गांधी समेत कई मूर्तियों को तोड़ने का मामला सामने आया है।

statue

यह मूर्ति होलीमगरा के वाल्मीकि समाज बस्ती क्षेत्र में रामदेवजी मंदिर के पास लगी थी। जिसे सोमवार रात किसी ने खंडित कर दिया। आसपास रहने वाले लोगों को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। आपको बता दें कि यह मूर्ति कई वर्ष पहले यहां स्थापित कराई गई थी। जिसके सोमवार की रात किसी ने तोड़ दिया। बदमाशों ने ना सिर्फ मूर्ति को तोड़ा बल्कि आस-पास लगे ग्रेनाइट मार्बल को भी तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद निरीक्षक महिपाल सिंह सिसोदिया, एसआई बाबूलाल के साथ मौके पर पहुंचे और मूर्ति को कपड़े से ढकवा दिया। इस मामले में यहां के लोगों ने पुलिस से शिकायत भी दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घटना के बारे में सिसोदिया ने बताया कि हम इसकी जांच कर रहे हैं और संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- यूपी: इलाहाबाद में तोड़ी गई अंबेडकर की मूर्ति, धरने पर बैठे सपा सांसद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+