वरुण सरदेसाई बोले- भाजपा विधायक ने बेबुनियाद आरोप लगाए हैं, माफी नहीं मांगी तो मैं करूंगा मानहानि केस
मुंबई: भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बंगले के बार कुछ दिनों पहले विस्फोटक सामग्री से भी भरी गाड़ी मिली थी। जिसके बाद इस केस को लेकर जमकर सियासत शुरू हो चुकी है। महाराष्ट्र में सत्ता पर काबिज शिवसेना की सरकार चौरफा घिरी हुई है। पुलिस अधिकारी सचिन बाजे को मुंबई पुलिस विभाग से सस्पेंड कर दिया है। पुलिस अधिकारी के सस्पेंशन के बाद महाराष्ट्र भाजपा विधायक नीतेश राणे ने आरोप लगाया कि सजिन राणे के सचिन वरुण सरदेसाई (आदित्य ठाकरे के चचेरे भाई) आईपीएल में सट्टेबाजी में भी हिस्सेदार रहे हैं। वहीं अब सचिन वरुण सरदेसाई ने अपने ऊपर लगे इस आरोप का जवाब दिया है।

युवा सेना सचिव वरुण सरदेसाई ने कहा कि नीतेश राणे ने मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। लोग राणे परिवार के इतिहास को जानते हैं इसलिए मुझे उस पर ज्यादा कहने की जरूरत नहीं है। यदि वह माफी मांगने में विफल रहते है तो मैं उसके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा।
बता दें महाराष्ट्र में शिवसेना की यूथ विंग के सरदेसाई महासचिव हैं। सरदेसाई महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे के चचेरे भाई हैं। जिन पर भाजपा विधायक ने आरोप लगाया है कि मुंबई के एक सट्टेबाज को सचिन वाजे ने फोन करके सट्टेबाजी के केस से बचाने के लिए डेढ़ करोड़ की फिरौती मांगी थी। साथ ही वरुण चक्रवर्ती से पूछा था कि इसमें उनका कितना हिस्सा है? इसके साथ ही NIA वरूण सरदेसाई और सचिन वाजे के बीच हुई बातचीत की भी जांच करे ताकि जानकारी सामने आ सके। उन्होंने कहा कि सचिन वाजे की सीडीआर रिपोर्ट, वॉट्सअप कॉल की रिपोर्ट, वाजे और वरूण सरदेसाई के बीच हुई बातचीत, इन सबकी जांच होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications