भाजपा से अलग होकर चुनावी समर की तैयारी में जुटी शिवसेना, उद्धव ने बनाया एक खास प्लान
मुंबईः शिवसेना और भाजपा कहने को तो सहयोगी हैं लेकिन शिवसेना और भाजपा के नेता में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करत रहते हैं। दोनों पार्टियों की बीच आई इस दरार को मिटाने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात भी की। लेकिन, इस मुलाकात का ठाकरे पर ज्यादा फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा है। उद्धव ठाकरे ने ऐलान किया है कि शिवसेना अगला चुनाव अकेले लड़ेगी। वहीं, श्रीनिवास वनगा को पालघर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है।

अगले चुनाव की तैयारी कर रही है शिवसेना
अकेले चुनाव लड़ने के लिए शिवसेना ने रणनीति भी बनानी शुरू कर दी है। 19 जून को शिवसेना के 52वें स्थापना दिवस पर उद्धव ठाकरे ने अपने कार्यकर्ताओं को लोगों के घर-घर जाने को कहा। उद्धव का कहना था कि, ' आप लोग घर-घर जाइए और पता कीजिए कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल पा रहा है या नहीं।

उद्धव ने साधा भारतीय जनता पार्टी पर निशाना
'इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्होंने (बीजेपी) संपर्क फॉर समर्थन अभियान की शुरुआत की है, आप सत्य शोधन अभियान चलाइए।आप पता करिए कि लोगों को योजनाओं का लाभ मिल पा रहा है या नहीं।' पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उद्धव ने दावा किया कि इस बार लोकसभा चुनाव इसी साल दिसंबर में होंगे। यह चुनाव अप्रैल-मई में नहीं होंगे। इसलिए कार्यकर्ताओं को अभी से चुनावी तैयारी में जुट जाना चाहिए। उद्धव ने दावा किया कि अलग मुख्यमंत्री शिवसेना का होगा।

बुलेट ट्रेन का विरोध करेगी शिवसेना- उद्धव ठाकरे
पीएम मोदी की बुलेट ट्रेन के बारे में उद्धव ठाकरे कहा कि, ' शिवसेना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुंबई-अहमदाबाद के बीच चल रही महत्वाकांक्षी योजना बुलेट ट्रेन का विरोध करेगी। साथ ही उन्होंने मुंबई-वड़ोदरा एक्सप्रेस-वे का भी विरोध करने का ऐलान किया। उनका कहना था कि इन योजनाओं का ज्यादा लाभ महाराष्ट्र को नहीं बल्कि गुजरात को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications