कोरोना प्रतिबंध और लॉकडाउन से बचना चाहते हैं तो मास्क जरूर पहनें, बोले- सीएम उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। इससे लोगों में एक बार फिर डर बढ़ने लगा है। साथ ही स्वास्थ्य महकमा में भी हड़कंप मच गया है।

मुंबई, 03 जून: महाराष्ट्र में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। इससे लोगों में एक बार फिर डर बढ़ने लगा है। साथ ही स्वास्थ्य महकमा में भी हड़कंप मच गया है। गुरुवार को कोरोना के 1045 नए मामले सामने आए। एक मरीज की मौत भी हो गई। सक्रिय मरीजों की संख्या 4559 हो गई है। प्रदेश में अब तक 78,89,212 मामले सामने आ चुके हैं। 1,47,861 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

Recommended Video

      Coronavirus India Update: Maharashtra में बढ़ा Corona, CM ने दी चेतावनी | वनइंडिया हिंदी | #News
      ख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

      बढ़ते मामले को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोविड-19 टास्क फोर्स की बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना की स्थिति पर पूरी नजर रख रही है। साथ ही लोगों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि अगर आपलोग कोरोना प्रतिबंध से बचना चाहते हैं और राज्य में लॉकडाउन जैसी स्थिति न आए तो कोरोना नियमों का कड़ाई से पालन करें। सैनिटाइजर और मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। जो कोरोना टीका नहीं लगाए हैं, वो अपना टीकाकरण जरूर करवाएं।

      राज्य में लगातार बढ़ रहे मामले

      उन्होंने कहा कि अगर सभी लोग कोरोना नियमों का पालन करेंगे, मास्क पहनेंगे, शारीरिक दूरी का पालन करेंगे तो कोरोना प्रतिबंध की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। राज्य के स्वास्थ्य सचिव प्रदीप व्यास ने बैठक में कहा कि राज्य ने इस साल 16 अप्रैल को सबसे कम 626 सक्रिय मामले दर्ज किए, जबकि गुरुवार को यह बढ़कर 4,500 से अधिक हो गया था।

      कोरोना से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा

      उन्होंने अधिकारियों से महामारी के पीक के दौरान बनाए गए फील्ड अस्पतालों को तैयार रखने के साथ-साथ मौजूदा स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे का जायजा लेने को कहा। उन्होंने टीकाकरण में तेजी लाने की जरूरत पर भी जोर दिया। ठाकरे ने कहा कि स्कूल जल्द ही फिर से खुलेंगे और अधिकारियों से बच्चों की सुरक्षा के बारे में अन्य जगहों पर क्या निर्णय लिए गए हैं और उनके संक्रमित होने की क्या संभावना है, इस बारे में जानकारी लेने को कहा।

      लक्षण दिखने पर जांच कराएं

      सीएम ने लोगों से कहा कि अगर उन्हें सर्दी, खांसी और गले में जलन हो रही है तो वे अपना परीक्षण कराएं। भीड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनें। 12-18 आयु वर्ग के टीकाकरण में तेजी लानी चाहिए और बूस्टर खुराक लेनी चाहिए। ऑक्सीजन और दवाओं को स्टैंडबाय पर रखा जाना चाहिए।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+