Tulja Bhavani temple में मिले 207 केजी सोने के जेवर, 1280 किलो चांदी और 354 हीरे, अभी जारी है गणना
महाराष्ट्र तुलजा भवानी मंदिर : चढ़ावे में मिला 207 किलो सोना, 1280 चांदी
Tulja Bhavani temple: भारत में कई ऐसे मंदिर हैं जहां भक्त सोना और चांदी चढ़ावे के रूप में चढ़ाते हैं। इन मंदिरों की गिनती भारत के सबसे अमीर मंदिरों में की जाती है। वहीं इन दिनों भक्तों के सोने के चढ़ावे को लेकर एक मंदिर खूब चर्चा में हैं।
ये मंदिर महाराष्ट्र का तुलजा भवानी मंदिर का प्रसिद्ध मंदिर है औरंगाबाद में स्थित इस मंदिर में जिला प्रशासन मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ावे की गणना कर रही है।

जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा की गई गणना में मंदिर में 207 किलो सोना और सोने के आभूषण और 1,280 किलोग्राम चांदी और चांदी के आभूषण मिला है। इसके अलावा 354 हीरे मिले हैं। ये सभी सोना, चांदी और हीरा भक्तों ने इस मंदिर में विराजमान देवी मां को चढ़ावे में चढ़ाया है।
जानें कहां है ये मंदिर
ये मंदिर औरंगाबाद से 280 किलोमीटर दूर स्थित है। वर्षों पुराने इस मंदिर में दूर-दूर से भक्त दर्शन करने आते हैं। मंदिर में चढ़ावे के रूप में तुलजा भवानी को सोना , चांदी और हीरे जवाहात चढ़ाते हैं।
15 वर्षों से नहीं हुई थी चढ़ावे की गणना
पिछले 15 सालों इस मंदिर में जो चढ़ावा चढ़ा उसकी गणना नहीं की गई। एक हफ्ते पहले, प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने संग्रह की रिकॉर्डिंग के अंतर्गत मंदिर को चढ़ाए गए क़ीमती सामानों की गिनती शुरू की। लगभग 15 वर्षों के बाद ये ये प्रक्रिया यानी गणना दोहराई जा रही है।
भक्तों ने चढ़ावे में चढ़ाए हैं ये आभूषण
महाराष्ट्र के इस तुलजा भवानी मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी विश्वास कदम ने बताया कि अब तक जिला प्रशासन की टीम ने 207 किलो सोना और सोने के आभूषण, 1,280 किलो चांदी और चांदी के आभूषण और 354 हीरे श्रद्धालुओं द्वारा दान किए हैं।
15 दिन अभी और होगी गणना, निगरानी के लिए लगाए गए हैं 40 कैमरे
अधिकारियों ने बताया कि अभी अगले 15 दिन तक गिनती जारी रहने की संभावना है। हर दिन सुबह 10 बजे जवाहरात की गणना करना अधिकारी शुरू करते हैं और हर शाम 6.30-7 बजे खत्म करते हैं। इस गणना में 35 लोगों की टीम काम कर रही है। मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन की टीम को मतगणना स्थल पर भोजन और जलपान उपलब्ध कराया जाता है। जहां गणना की जा रही है वहां 35-40 कैमरे लगाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications