महाराष्ट्र: शिवसेना सांसद संजय जाधव का इस्तीफा
नई दिल्ली। महाराष्ट्र की परभणी सीट से शिवसेना के सांसद संजय जाधव ने इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को उन्होंने पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को अपना इस्तीफा भेजा है। संजय हरिभाउ जाधव 2014 और 2019 में लगातार दो बार परभणी से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। इससे पहले वो परभणी से विधायक भी रहे हैं। ऐसे में इस क्षेत्र में उनका अच्छा प्रभाव माना जाता है। ऐसा बताया गया है कि पार्टी में खुद को साइडलाइन किए जाने और परभणी में एनसीपी नेताओं के प्रभाव से खफा होकर उन्होंने रिजाइन किया है।

उद्धव ठाकरे को लिखी चिट्ठी में संजय जाधव ने कहा है कि जिंतूर जिले में एग्रीकल्चरल प्रोड्यूस मार्केट कमेटी (एपीएमसी) में शिवसेना समर्थकों की बॉडी बनाना चाह रहे हैं लेकिन बीते 10 महीने में उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी है। शिवसेना के सरकार में होते हुए भी अगर वो एपीएमसी में शिवसेना के लोगों को नहीं ला पा रहे तो ये पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भी धोखा है और उनके अपने पद के साथ भी। ऐसे में वो पद छोड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications