महाराष्ट्र: चुनाव प्रचार के बीच शिवसेना सांसद को युवक ने मारा चाकू
मुंबई। महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से शिवसेना सांसद ओम राज निंबालकर पर चाकू से हमला किया गया है। यह घटना उस्मानाबाद में कलांब तालुका में हुई। बताया गया है कि हमले में सांसद ओम राजे निंबालकर घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक निंबालकर नायगांव पडोली में एक जनसभा के लिए आए थे।

आरोपी ने निंबालकर पर तब हमला किया जब वे लोगों से हाथ मिला रहे थे। इसके बाद आरोपी भीड़ का फायदा उठाते हुए वहां से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहां मोबाइल, कैमरा और आसपास के इलाकों में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications