महाराष्ट्र में कोरोना ने मचाया कोहराम, 24 घंटे में 60 हजार लोग हुए कोरोना पॉजिटिव, मुंबई में 10,428
मुंबई। महाराष्ट्र और राजधानी मुंबई में कोरोना की रफ्तार बहुत तेज हो गई है। मुंबई में जहां पिछले 24 घंटे में 10,428 नए कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज हुए है और 23 लोगों की मौत हुई। वहीं महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 59,907 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है और 322 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर महाराष्ट्र की उद्धव सरकार की चिंता और बढ़ गई है।

महाराष्ट्र में 24 घंटे में सामने आए 59,907 नए कोरोना पॉजिटिव केस
अगर महाराष्ट्र प्रदेश की बात की जाए तो पिछले 24 घंटों में 59,907 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है और 322 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 30,296 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हो चुके हैं।कोरोना पॉजिटिव के ताजा मामालों को मिलाकर महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों की संख्या 31,73,261 हो चुकी है। वहीं वर्तमान समय में कोरोना पॉजिटिव सक्रिय मामले 5,01,559 हैं और अब तक 26,13,627 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हो चुक हैं।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोविड -19 मामलों में वृद्धि को देखते हुए प्रदेश की उद्धव सरकार ने राज्य भर में रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है। लोगों को खाने पीने की दिक्कत न हो इसके लिए फूड डिलीवरी ऐप स्विगी और जैमैटो दोनों ने सरकारी आदेशों का पालन करते हुए रात 8 बजे के बाद फूड डिलीवरी स्वीकार करना बंद कर दिया था लेकिन बीएमसी ने लोगों को सहूलियत हो इसके लिए नया आदेश जारी किया है।
नगर निगम ग्रेटर मुंबई द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्विगी और ज़ोमैटो जैसे डिलीवरी प्लेटफार्मों पर होम डिलीवरी ऑर्डर को "सप्ताह में हर दिन 24 घंटे" की अनुमति दी है। इस आदेश पर नगरपालिका आयुक्त आई.एस. चहल के हस्ताक्षर किए गए है। आदेश में कहा गया है कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से किए गए ऑर्डर की भी डिलीवरी के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश वीकेंड यानी शनिवार और रविवार के लिए भी है। वीकएंड पर, सड़क किनारे खाने के स्टॉल पर केवल पार्सल और टेकवे सेवाएं प्रदान करने की अनुमति है।तालाबंदी के दौरान लोगों को खड़े होने और खाने की अनुमति नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications