महाराष्ट्र में कोरोना से 24 घंटे के भीतर रिकॉर्ड 123 मौत, राज्य में मरने वालों की संख्या 2710 हुई

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। गुरुवार शाम राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि महाराष्ट्र में 24 घंटे के भीतर 123 मौतें कोरोना से हुईं हैं। एक दिन में कोरोना संक्रमण से हुई मौतों का ये सबसे बड़ा आंकड़ा है। राज्य में अब तक कुल 2710 मौतें कोरोना से हो चुकी हैं। वहीं 2933 नए मामलों की पुष्टि राज्य में 24 घंटे के भीतर हुई है। जिसके बाद महाराष्ट्र में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 77,793 हो गई है।

Maharashtra reports 2933 new cases With 123 deaths last 24 hours confirmed taking the total number of cases to 77793

Recommended Video

    Coronavirus: America की Eli Lilly Company ने Antibody से बनाई Vaccine, ट्रायल शुरू | वनइंडिया हिंदी

    महाराष्ट्र देश का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य है। महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु, गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में कोरोना से प्रभावित हैं। उत्तर प्रदेश में आज 371 नए कोरोना पॉजिटिव मामले और 15 मौतें रिपोर्ट हुईं है। राज्य में कुल मामलों की संख्या 9237 हो गई है और मरने वालों की संख्या 245 है। कर्नाटक में आज COVID19 के 257 नए मामले सामने आए हैं और 4 मौतें हुई हैं। राज्य में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 4,320 हो गई है और कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा 57 है। तमिलनाडु में आज कोरोना के 1,373 नए मामले आए और 12 मौतें रिपोर्ट हुईं। जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 27,256 है और इससे मरने वालों की संख्या 220 हो गई है।

    कोरोना वायरस का खतरा देश और दुनिया में लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या दो लाख को पार कर चुकी है। 15 दिनों में कोरोना वायरस के एक लाख से ज्यादा मामले बढ़ गए हैं। पिछले 24 घंटे में 9,304 नए मामले सामने आए हैं और 260 लोगों की मौत हुई है। एक दिन में नए केस के मामले में ये रिकॉर्ड है। देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 2,16,919 हो गई है और 6075 लोगों की मौत अब तक इस वायरस से हुई है। देश में गुरुवार तक कोरोना वायरस के 1,06,737 एक्टिव मामले हैं, जबकि स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1,04,107 हो गई है। दुनिया में इस वायरस से पीड़ितों की संख्या साढ़े 65 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं इससे मरने वालों लोगों की संख्या चार लाख के करीब है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+