महाराष्ट्र में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में सर्वाधिक 3752 नए मामले, 100 लोगों की गई जान

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा मामले सामने आए। गुरुवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 3752 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 100 लोगों की मौत हो गई।

 Maharashtra records highest single-day spike with 3752 new COVID19 cases today

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 1,20,504 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं मृतकों की संख्या 5,751 हो गई है। वहीं सरकारी आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को कोरोना की जंग जीतकर 1,672 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। वहीं अब तक महाराष्ट्र में कोरोना से 60,838 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि अभी भी 53901 लोग कोरोना से जूझ रहे हैं।

सिर्फ आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना के 1298 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 67 लोगों की मौत कोरोना से हो गई। मुंबई में 3309 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है। जबकि 518 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। सिर्फ मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या 62,799 हो गई है। वहीं 31,856 लोग ठीक हो चुके हैं। अब भी मुंबई में 27,634 कोरोना के पॉजिटिव मरीज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+