महाराष्ट्र: कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते MPSC परीक्षा 2021 को किया गया स्थगित

मुंबई: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने MPSC परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है। 14 मार्च को होने वाली इस परीक्षा के स्थगित होने के पीछे कोरोना वायरस के बढ़ते केस को बताया जा रहा है। उम्मीदवार इस परीक्षा से जुड़ी आधिकारिक सूचना mpsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। हालांकि अभी आयोग ने नई तारीखों का ऐलान नहीं किया है।

परीक्षा

इससे पहले जब मराठा आरक्षण मुद्दे को लेकर मराठा संगठनों ने आक्रामक रुख अख्तियार किया था, तो 11 अक्टूबर 2020 को होने वाली प्री-सर्विस राज्य सेवा परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। इसकी भी तारीखों का ऐलान जल्द होने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट के मुताबिक MPSC परीक्षा में 2.5 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है। साथ ही इसके जरिए विभिन्न विभागों में खाली चल रहे 200 पदो को भरा जाना था। कोरोना महामारी के हालात को सामान्य होता देख आयोग ने पिछले साल 23 दिसंबर को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी थी। साथ ही 13 जनवरी 2020 को आवेदन का आखिरी दिन रखा गया था।

आयोग के मुताबिक 2 मार्च को ही एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए थे। परीक्षा रद्द होने के बाद अभी नई तारीखें तो नहीं आई हैं, लेकिन जो उम्मीदवार आगामी परीक्षा को पास करेंगे, वो सीधे मेन्स के लिए जाएंगे। आयोग की कोशिश रिजल्ट आने के बाद जल्द से जल्द मेन्स करवाने की रहेगी। वहीं अगर उम्मीदवार को कोई अतिरिक्त जानकारी चाहिए, तो वो MPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+