Maharashtra Political Drama: 20 मिनट में अजित पवार ने किए 21 Tweets
मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच एनसीपी नेता के प्रवक्ता नवाब मलिक ने सोमवार को दावा किया कि उनके पास 165 विधायकों का समर्थन है, जबकि, अजित पवार को छोड़कर 53 विधायक एनसीपी के साथ खड़े हैं, ऐसे में एनसीपी हर हाल में सरकार बनाएगी, अजित पवार से गलती हुई है और इस बात पर उन्हें पछतावा भी होना चाहिए और इस्तीफा दे देना चाहिए, उन्होंने बीजेपी के साथ जाकर अच्छा नहीं किया है तो वहीं दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई चल रही है।

20 मिनट में अजित पवार ने किए 21 Tweets
लेकिन इसी बीच अपने बयानों के बजाए ट्विटर के जरिए अजीत पवार ने रविवार शाम को अपने आलोचकों को नया जवाब दिया,अजित पवार ने 20 मिनट के अंदर बीजेपी के फेवर में 21 रिट्वीट किए हैं जो कि हैरान कर देने वाले हैं। अजित पवार ने ट्विटर वेब ऐप के जरिए रविवार की शाम को बीजेपी के फेवर वाले 21 ट्वीट में करीब 163 शब्दों का इस्तेमाल किया।

अजीत पवार ने बीजेपी के फेवर में 21 रिट्वीट किए हैं
सबसे पहले ट्वीट में अजित पवार ने पीएम मोदी को धन्यवाद कहा था , जबकि दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि मैं एनसीपी में ही हूं और शरद पवार ही मेरे नेता हैं और भाजपा के साथ ही एनसीपी का आना सही है क्योंकि इन दोनों का साथ ही राज्य में स्थिर सरकार दे सकता है।

अजित पवार ने पहले पीएम मोदी को कहा-शुक्रिया
जिसके जवाब में चाचा शरद पवार ने पलटकर भतीजे को ट्विटर पर जवाब दिया था कि बीजेपी के साथ गठबंधन बनाने का सवाल ही नहीं है। एनसीपी ने सर्वसम्मति से शिवसेना और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने का फैसला किया है। लोगों के बीच भ्रम और गलत धारणा बनाने के लिए अजीत पवार ने ऐसा बयान दिया है।

एनसीपी ने मांगा पवार से इस्तीफा
फिलहाल एनसीपी और बीजेपी की ओर से लगातार ट्विवटर वार जारी है, गौरतलब है कि जो विधायक कल तक भारतीय जनता पार्टी का साथ होने का दावा कर रहे थे और दिल्ली आ गए थे उनमें से दो विधायक अब मुंबई वापस आ गए हैं, NCP नेता दौलत दरौडा और अनिल पाटिल सोमवार सुबह ही मुंबई पहुंचे हैं, जिसके बाद एनसीपी ने अजित पवार से इस्तीफा मांगा है।












Click it and Unblock the Notifications