सियासी ड्रामे के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने किया ट्वीट-Just Wait and Watch

मुंबई। महाराष्ट्र का सियासी दंगल अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है, राज्य में फ्लोर टेस्ट पर आज सुबह साढ़े 10 बजे फैसला सुनाया जाएगा। बता दें कि कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना ने देवेंद्र फडणवीस को सीएम और अजित पवार को डेप्युटी सीएम बनाने के खिलाफ शीर्ष अदालत में याचिका दाखिल की थी, तीनों दलों ने कोर्ट में अपनी दलीलों में विधानसभा में तुरंत बहुमत परीक्षण की मांग की थी। कोर्ट ने कल मामले की सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था।

फिर आया संजय राउत का ट्वीट...

फिलहाल महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच शिवसेना की ओर से लगातार भाजपा पर वार जारी है, शिवसेना नेता संजय राउत ने एक बार फिर ट्वीट कर तंज कसा है और अपनी ताकत दिखाने का काम किया है. संजय राउत ने लिखा कि 162 के अलावा और भी.. बस इंतजार करें और देखें...।

विधायकों की परेड

विधायकों की परेड

मालूम हो कि सोमवार शाम को शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने अपने विधायकों की परेड ग्रैंड हयात होटल में कराई, इस बैठक में तीनों पार्टियों की ओर से दावा किया गया कि, उनके पास 162 विधायकों का बहुमत है, इसके साथ ही उद्धव ठाकरे ने दावा किया है कि, हम महाराष्ट्र में अगली सरकार बना रहे है। इसके साथ ही इस बैठक में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के कई बड़े नेता मौजूद थे।

शिवसेना-NCP-कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

शिवसेना-NCP-कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

शिवसेना-NCP-कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की सरकार बनेगी। हमारे पास 162 विधायकों का समर्थन है। उन्होंने कहा कि तीनों दलों के विधायकों का हस्ताक्षर लेकर हमलोग राज्यपाल के पास गए हैं, हमें उम्मीद है कि राज्यपाल इस पर गौर करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को हमें सरकार बनाने के लिए बुलाना चाहिए।

हम महाराष्ट्र के हित के लिए एकत्र हो रहे हैं: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष

हम महाराष्ट्र के हित के लिए एकत्र हो रहे हैं: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष

वहीं कांग्रेस की ओऱ बोलते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बाला साहेब थोराट ने कहा- हम महाराष्ट्र के हित के लिए एकत्र हो रहे हैं। मैं उद्धव ठाकरे, शरद पवार और हमारी पार्टी के बड़े नेताओं का अभिवादन करता हूं जिन्होंने इसके लिए सहमति दी। हुत जल्द शपथग्रहण होगा और महाराष्ट्र में हमारे गठबंधन का मुख्यमंत्री होगा। अब हमें यह बताने की जरूरत नहीं रही कि बहुमत हमारे पास है। देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफा देना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+